comscore

BGMI में आया नया Ocean Friends Crate, मिलेंगे लीजेंड्री आउटफिट्स समेत कई आइटम

BGMI के लिए नया इन गेम आइटम बंडल Ocean Friends Crate आया है। Krafton इस लीजेंड्री आइटम बंडल को डिस्काउंटेड प्राइस पर बेच रहा है। इस बंडल में एक्वेटिक आइटफिट के साथ-साथ कई आइटम्स मिलेंगे।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jul 19, 2023, 01:14 PM (IST)

BGMI यानी Battlegrounds Mobile India के लिए नया Ocean Friends Crate आया है। इस नए इन-गेम आइटम क्रेट में कई आकर्षक एक्वेटिक स्किन और आइटम्स मिलेंगे। Krafton इस बैटल रॉयल गेम के इस नए क्रेट को 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट में बेच रहा है।इस आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी UC खर्च करना पड़ेगा। इस क्रेट की कीमत 60 UC थी, जिसे अब केवल 18 UC में बेचा जा रहा है। news और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

इसके अलावा प्लेयर्स इस Ocean Friends Crate को 10 बार ओपन करने के लिए 600 UC की जगह 540 UC खर्च कर सकते हैं। इस क्रेट में मिलने वाले आइटम्स में Sea Serpent Set, Manta Ray Set, Frog Price Backpack और कई लीजेंड्री आइटफिट्स शामिल हैं। प्लेयर्स इनका इस्तेमाल अपने इन-गेम अवतार के लिए कर सकते हैं। news और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

Price Guard Crate

BGMI डेवलपर Krafton इसके अलावा प्रिंस गार्ड क्रेट पर भी 70 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस इन-गेम क्रेट को प्लेयर्स अब 18 UC में खरीद सकते हैं। इसे पहले 60 UC में बेचा जा रहा था। इस क्रेट में स्टाइलिश क्रिसेंट प्रिंसेस सेट, रेड और ग्रीन सोल्जर सेट, स्लेयर बियर हेड समेत कई आइटम्स शामिल हैं। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Battlegrounds Mobile India पर से सीमित समय के लिए बैन हट गया है। Krafton के इस बैटल रॉयल गेम को अब प्लेयर्स भारत में डाउनलोड कर सकते हैं और खेल सकते हैं। किसी भी बैटल रॉयल गेम में मैच जीतने के लिए प्लेयर्स के पास लेटेस्ट हथियार और इन-गेम आइटम्स होना जरूरी है। इन आइटम्स को प्लेयर्स UC यानी इन-गेम करेंसी के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा Krafton के बैटल रॉयल गेम में आयोजित किए जाने वाले इन-गेम इवेंट्स में हिस्सा लेकर प्लेयर्स इन आइटम्स को फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

2022 में लगा बैन

BGMI पर साल 2022 में बैन लगाया गया था। गेम पर लॉन्च के महज एक साल के अंदर ही सुरक्षा कारणों से बैन लगा था। हालांकि, सरकार ने Krafton के इस बैटल रॉयल गेम पर 90 दिनों के लिए बैन हटा दिया है। इस दौरान सरकार इस गेम को खेलने वाले प्लेयर्स के डेटा को किस तरह प्रोसेस किया जा रहा है उसे चेक करेगी। इसके बाद इस गेम पर लगा परमानेंट बैन हटेगा। BGMI के अलावा भारत में सरकार ने Free Fire बैटल रॉयल गेम पर भी बैन लगाया है। भारतीय युवाओं के बीच ये दोनों गेम काफी लोकप्रिय हैं।