Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 21, 2025, 05:16 PM (IST)
BGMI अपनी फीमेल प्लेयर्स के लिए समय-समय पर इवेंट लाइव करता रहता है। इस कड़ी में अब गेम डेवलपर Krafton ने नई क्लासिक क्रेट लाइव की है। इसमें New Age Channeler सेट मिल रहा है, जिसका उपयोग करके खुद को गेम में अलग दिखाया जा सकता है। इसके अलावा, क्रेट से वेपन स्किन, पैराशूट, बाइक और बैकपैक जैसे आइटम्स भी पाए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
बीजीएमआई की क्लासिक क्रेट अगले 4 दिन तक लाइव रहेगी। इस बीच गेमर्स क्रेट को ओपन करके शानदार सेट, आउटफिट, प्लेन, मोटरसाइकल, वेपन स्किन और पैरा शूट जैसे आइटम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए गेमिंग करेंसी UC का इस्तेमाल करना होगा। इसे ओपन करने पर एक बार में केवल एक ही आइटम मिलेगा, वो गेमर की किस्मत पर निर्भर करेगा। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
बीजीएमआई की क्लासिक क्रेट में मिलने वाले इन सभी आइटम को क्रेट ओपन करके पाया जा सकता है। गेम में क्रेट को एक बार ओपन करने के लिए 60 UC लगेंगे। वहीं, 10 बार क्रेट खोलने के लिए 540 UC का इस्तेमाल करना होगा। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
1. अपने स्मार्टफोन में बीजीएमआई ओपन करें।
2. होम स्क्रीन के राइट कॉर्नर में बने क्रेट बटन पर टैप करें।
3. फिर नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
4. यहां क्लासिक क्रेट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
5. अब आप ओपन बटन पर टैप करके क्रेट को खोलकर शानदार रिवॉर्ड्स पा सकते हैं।
इस तरह की क्रेट को खासतौर पर गेमर्स की इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए लाया जाता है। इससे कम यूसी में प्रीमियम आइटम पाने का चांस मिलता है, जिनके लिए आमतौर पर ज्यादा यूसी खर्च करने पड़ते हैं।