Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 24, 2024, 10:49 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में जीत पाना किसी भी प्लेयर के लिए आसान नहीं है। गेमर्स को गेम में अंत तक सर्वाइव करने और Chicken Dinner पाने के लिए कई बातों का खास ध्यान रखना होता है। गेमर्स को इसके लिए एक मजबूत स्ट्रेटजी बनानी होगी। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
जल्दी मारे जाने से आपकी रैंकिंग पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है, इसलिए यदि आप BGMI में जल्द रैंक पुछ करना चाहते हैं तो लंबे समय तक गेम में बने रहने को अपनी प्राथमिकता बनाएं। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में लंबे समय तक सर्वाइव करने के आपको कैसे स्ट्रेटजी बनानी चाहिए, इसके लिए टिप्स दी गई हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
प्लेयर्स ज्यादातर ऐसे स्थान पर लैंड करते हैं, जहां उन्हें लूट मिले। हालांकि, अगर वे गेम में अंत तक सर्वाइव करके Chicken Dinner पाना चाहते हैं तो उन्हें ऐसे स्पॉल पर लैंड सिलेक्ट करना चाहिए, जहां लूट भी अच्छी मिले और आप सुरक्षित भी रहें। अधिक लूट वाले स्पॉट पर कई प्लेयर्स होते हैं और वहां लैंड करने पर आप उनका निशाना बन सकते हैं। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
जल्दी बाहर होने के जोखिम को कम करने के लिए गेम की शुरुआत में शांत लैंडिंग जोन चुनने पर विचार करें।
गेम से जल्दी बाहर होने के खतरे को कम करने के लिए अपने पास एक वेपन जरूर बचाकर रखें ताकि BGMI में लैंड करने के तुरंत बाद कम से कम एक वेपन आपके पास हो और आप दुश्मनों का सामना कर पाएं।
BGMI की शुरुआत में ही वाहन का यूज करें, क्योंकि यह एक जरूरी आइटम है। घाट पर हमला करना या दुश्मनों की भारी संख्या का सामना करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इस कारण आगे बढ़ने के लिए व्हीकल का ही यूज करना चाहिए।
बीजीएमआई में, जब तक आपको स्थिति और दुश्मन के स्थानों के बारे में स्पष्ट जानकारी न हो, तब तक छिपे रहना ही सही है। यहां तक कि जब आप किसी दुश्मन को पहचान लेते हैं, तो कवर का यूजर करें और खुले में खड़े होने से बचें। इससे आप दुश्मन का निशाना नहीं बन पाएंगे।