Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 14, 2024, 12:00 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में जीत हासिल करना आसान बात नहीं है। प्रो प्लेयर्स को भी जीतने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। कई बार गेम के मास्टर प्लेयर्स भी ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनका उन्हें बहुत नुकसान हो जाता है। प्लेयर्स इस बात पर तो बहुत ध्यान देते हैं कि उन्हें जीतने के लिए क्या करना है। प्लेयर्स के लिए जरूरी बातें ध्यान रखना जितना जरूरी है, उतना जरूरी ही यह ध्यान रखना भी है कि उन्हें कौन सी गलतियां करने स बचना है। आज हम इस आर्टिकल आज ऐसी कुछ आम गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो प्लेयर्स को गेम में जल्द बाहर का रास्ता दिखा देती हैं। प्लेयर्स को इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइये, जानते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
प्लेयर्स को अगर बीजीएमआई में लंबे समय तक सर्वाइव करना है तो उन्हें जल्दबाजी में ड्रॉप लोकेशन सिलेक्ट नहीं करनी चाहिए। हमेशा ऐसी लोकेशन पर लैंड करें, जहां लूट अच्छी होने के साथ-साथ खतरा भी कम हो ताकि वे लैंड करते ही मारे न जाएं और गेम में लंबे समय तक सर्वाइव कर सकें। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
प्लेयर्स को कम आबादी वाले ड्रॉप लोकेशन जैसे कि गटका, फार्म, मायल्टा, प्रिमोर्स्क या सेवर्नी को सिलेक्ट करना चाहिए। इन क्षेत्रों में आम तौर पर कम दुश्मन होते हैं, जिससे प्लेयर्स लूट पाने के साथ-साथ सुरक्षित भी रहे। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
BGMI में लंबे समय तक बने रहने के लिए प्लेयर्स को प्लेयर्स के पास फाइट से पहले ही गियर और आइटम होने चाहिए। फाइट में शामिल होने से पहले यह ध्यान रखें कि आपके पास फ्रैग ग्रेनेड, स्मोक ग्रेनेड और हीलिंग आइटम जैसी जरूरी सामान होने चाहिए।
प्लेयर्स को मैप का पता लगाने के दौरान इन वस्तुओं को लूटने और इकट्ठा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। एक अच्छी तरह से तैयार इन्वेंट्री के साथ वे दुश्मनों का आसानी से खात्मा कर पाएंगे।
स्क्वाड मोड में जीत हासिल करने के लिए टीम के साथियों के साथ अच्छी कॉर्डिनेशन और कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है। जिस पर अकसर प्लेयर्स ध्यान नहीं देते हैं। दुश्मन की स्थिति के बारे में जानकारी शेयर करना और सही फैसला लेना शुरुआती गेम का रुख बदल सकता है।
टीम के साथियों के साथ अच्छी बातचीत करें। सटीक कॉलआउट पाने के लिए और दुश्मन की स्थिति जानने के लिए यह जरूरी है।