Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 16, 2025, 01:06 PM (IST)
BGMI लवर्स के लिए खुशखबरी है। गेम में Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल आ गई है, जिसका इस्तेमाल मैप में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए किया जा सकता है। इस कार को महिंद्रा बीई 6 थीम बेस्ड इवेंट से पाया जा सकेगा। इसके लिए क्राफ्टन (Krafton) ने महिंद्रा (Mahindra) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप से गेमर्स का गेमिंग अनुभव बेहतर होगा। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
Mahindra पहला भारतीय ब्रांड है, जो अपनी लेटेस्ट महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार बीजीएमआई में लेकर आ गया है। गेम में व्हीकल के असली 3डी मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गेमर्स को रियल कार एक्सपीरियंस मिलेगा। इससे प्लेयर्स को यह अहसास कि वे असली गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
कंपनी ने बताया कि महिंद्रा बीई 6 व्हीकल के जरिए गेमर्स मैप में तेजी से अपनी लोकेशन बदल सकेंगे। इससे उनके के लिए ट्रैवल करना आसान हो जाएगा। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
क्राफ्टन ने गेम में नए व्हीकल को जोड़ने के साथ नया इन-गेम इवेंट भी लाइव किया है। इसका नाम Mahindra BE 6 Exchange Centre है। यहां से गेमर्स Nitro Wheels टोकन एक्सचेंज करके प्रोटेक्टिव Vanguard Suit, Mahindra Crate और स्पेस गिफ्ट जैसे आइटम पा सकते हैं।
इन टोकन के लिए प्लेयर्स को इन-गेम मिशन को पूरा करना होगा और व्हीकल के साथ 10 से 30 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड करके कंपनियों के ऑफिशियल हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना होगा।
गेम डेवलपर क्राफ्टन के मुताबिक, गेमर्स Gacha बेस्ड लकी स्पिन फीचर का इस्तेमाल करके Quantum Flux Suit, Chrono Charge Suit, Volt Tracer Gun, Neon Drop BE 6 Parachute, Flashvault BE 6 Bag और SparkStrike पैन प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि बीजीएमआई में पिछले महीने यानी दिसंबर 2024 में होला बडी स्पिन इवेंट को लाइव किया गया था। इसमें Winterbane Buddy और Grizzly Bear Buddy जैसे शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए गए। इतना ही नहीं गेमर्स को इवेंट से डायमंड और कॉइन भी पाने का मौका मिला। डेवलपर का मानना है कि इस तरह के इवेंट से गेमर्स का अनुभव बेहतर होता है और उन्हें प्रीमियम आइटम पाने का अवसर मिलता है।