Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: May 15, 2024, 11:12 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) खेलने वाला हर प्लेयर्स Royale Pass (RP) पॉइंट्स पाना चाहता है। गेम को डेवलपर krafton प्लेयर्स को RP पॉइंट्स पाने के कई तरीके देता है। इस गेम को प्लेयर्स RP पॉइंट्स सिस्टम के लिए काफी पसंद करते हैं, जो गेमर्स को मंथली पास देते हैं। अगर आप भी गेम में RP पॉइंट्स की तलाश कर रहे हैं तोयह आर्टिकल पढ़ें। यहां हमने प्लेयर्स को RP पॉइंट पाने के अच्छा और आसान तरीका बताने वाले हैं। प्लेयर्स BGMI में अपने दोस्तों को Space Gift देकर पॉइंट्स पा सकते हैं। यहां स्पेस गिफ्ट भेजने का पूरा तरीका बताया गया है। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI में स्पेस गिफ्ट इवेंट लिमिटेड टाइम के मिशन होते हैं। इसमें प्लेयर्स को आठ अलग-अलग दोस्तों को स्पेस गिफ्ट सेंड करके RP पॉइंट पा सकते हैं। अपने आठ दोस्तों को स्पेस गिफ्ट भेजने के बाद 75 RP पॉइंट्स अपने नाम कर सकते हैं। इन पॉइंट्स की मदद से आप रॉयल पास में लेवल अप कर सकते हैं। साथ ही, स्पेशल रिवॉर्ड को अनलॉक कर सकते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
आप अपने दोस्तों रो बीजीएमआई में स्पेस गिफ्ट के तौर पर एर्नजी के साथ-साथ वेपन क्रेट और रेंडम कॉस्मेटिक क्रेट आदि भेज सकते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कभी-कभी अपने दोस्तो को गिफ्ट भेजते समय आपको 15 मिनट तक खेलने के लिए नोटिफिकेशन वाला मैसेज भी मिल सकता है। इस तरह आप आसानी से और अच्छे RP पॉइंट्स पा सकते हैं और अपने गेम तो मजेदार बना सकते हैं।