Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 10, 2024, 01:58 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में हैकर्स और बॉट की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने एंटी-चीट सिस्टम को अपग्रेड किया है। इससे अब गेम में सभी प्लेयर्स को फेयर गेमप्ले मिलेगा और इससे उनका अनुभव भी बेहतर होगा। इससे पहले कंपनी ने प्लेटफॉर्म को निष्पक्ष बनाने के लिए कई हैकर्स के अकाउंट पर बैन लगाया था, जो सर्वर में छेड़छाड़ करके कंट्रोल अपने हाथ में ले रहे थे। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
क्राफ्टन का कहना है कि सिस्टम अपडेट होने से BGMI में हैकर्स व बॉट की संख्या कम होगी। सभी प्लेयर्स को प्लेटफॉर्म पर पूरा अवसर मिलेगा। गेम में धोखाधड़ी को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
कई अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो टीम कीलिंग, चीट और अकाउंट सेलिंग जैसे कार्यों में शामिल हैं। इसके अलावा, व्यापार या बिक्री, भुगतान सेवा या धनवापसी नीति का फायदा उठाने वाले अकाउंट पर हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
गेम डेवलपर ने भारत में बीजीएमआई का प्रचार करने के लिए हाल ही में “Anyone Se Everyone Tak” नाम का कैंपेन लॉन्च किया था। इसमें गेम को हाइलाइट किया गया और हर लेवल के प्लेयर्स को शामिल होने के लिए अनुरोध किया। इसके अलावा, BGMI 3.4 अपडेट को रिलीज किया गया।
इसके लिए कंपनी ने Namaco के साथ साझेदारी की, जिससे गेम में Tekken के दो पॉपुलर कैरेक्टर Jin Kazama और Kazuya Mishima देखने को मिलें। साथ ही, वॉरहाउस व नए व्हीकल देखने को भी मिलें।
आपको बताते चलें कि बीजीएमआई 3.5 अपडेट जारी करने की योजना बनाई जा रही है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग अपडेट को अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें बेहतर गेमप्ले और ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, गेम में Frozen Adventure थीम भी मिलेगी।