Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 12, 2025, 05:58 PM (IST)
BGMI 4.1 update
BGMI के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। Krafton कंपनी ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि BGMI 4.1 अपडेट का रोलआउट 13 नंवबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। इस नए अपडेट में खिलाड़ियों को कई शानदार फीचर्स, एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स और एक नया विंटर थीम देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार गेम का माहौल पूरी तरह से ठंड और बर्फ से भरे ‘Frosty Funland Theme’ के रंग से रंगा होगा। यह अपडेट गेमप्ले को और मजेदार बनाएगा और खिलाड़ियों को एक नई सर्दियों की दुनिया में ले जाएगा। और पढें: BGMI में जल्द आने वाला है बड़ा फीचर, Vehicle Specialization से पूरी तरह बदल जाएगा गेमप्ले
BGMI 4.1 अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है इसका नया ‘Frosty Funland Theme’। इस थीम में खिलाड़ी बर्फ से ढके पहाड़ों, चमकते पेड़ों और विंटर स्पेशल जगहों पर लड़ाई का मजा ले सकेंगे। गेम में हर तरफ बर्फ की सफेद परत और रंग-बिरंगी लाइट्स दिखेंगी। साथ ही गेम में कुछ नई ठंडी जगहें और बर्फीले इलाके जोड़े गए हैं जो इसे और मजेदार बनाते हैं। यह थीम गेम को एक खूबसूरत सर्दियों वाले फेस्टिव लुक में बदल देती है, जिससे खेलने का मजा दोगुना हो जाता है। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
इस अपडेट के साथ A16 Royale Pass भी लॉन्च किया जा रहा है, जो खिलाड़ियों के लिए कई नए रिवॉर्ड्स लेकर आया है। इसमें दो वर्जन होंगे, फ्री पास और प्रीमियम पास। जो खिलाड़ी प्रीमियम पास लेंगे, उन्हें एक्सक्लूसिव स्किन्स, खास आउटफिट्स और नए वेपन स्किन्स जैसी शानदार चीजें मिलेंगी। साथ ही उन्हें अतिरिक्त मिशन और इन-गेम रिवॉर्ड्स भी अनलॉक करने का मौका मिलेगा। A16 Pass में दिए गए नए कॉस्मेटिक आइटम्स खिलाड़ियों की प्रोफाइल को यूनिक बनाएंगे और गेम में उनकी पहचान को और खास बना देंगे। और पढें: BGMI 4.2 Update: कब होगा लॉन्च और इस बार क्या होगा खास? जानें सब कुछ
Krafton ने BGMI 4.1 अपडेट में गेम की परफॉर्मेंस और कंट्रोल्स में भी कई सुधार किए हैं। कंपनी ने इस बार मैचमेकिंग एल्गोरिद्म को और बेहतर बनाया है, ताकि खिलाड़ियों को तेज और बैलेंस्ड मैच मिल सकें। इसके अलावा गेम अब पुराने डिवाइसेज पर भी ज्यादा स्मूद चलेगा। नए अपडेट में कई बग फिक्स, विजुअल सुधार और बेहतर कनेक्टिविटी भी जोड़ी गई है। इसका मतलब है कि अब खिलाड़ियों को लेग या नेटवर्क प्रॉब्लम जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी। BGMI 4.1 अपडेट सर्दियों की शुरुआत को और भी रोमांचक बना देगा। ‘Frosty Funland Theme’ के साथ गेम का पूरा माहौल बदल जाएगा, जबकि ‘A16 Royale Pass’ नए रिवॉर्ड्स और मिशन के साथ खिलाड़ियों को लगातार खेलने का नया कारण देगा। Krafton के इन सुधारों से BGMI पहले से ज्यादा स्मूद, मजेदार और एडवेंचरस बनने वाला है। अगर आप BGMI के फैन हैं तो 13 नवंबर की शाम का इंतजार जरूर करें क्योंकि इस बार का अपडेट बर्फीली जंग लेकर आ रहा है।