Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 15, 2025, 03:49 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में जल्द अपडेट आने वाला है। इस अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में Krafton कई नए फीचर्स और रिवॉर्ड लेकर आएगा। BGMI 3.6 Update में प्लेयर्स को एक नया Sacred Quartet थीम मोड भी मिलने वाला है। प्लेयर्स BGMI में थीम्ड एरिना मैप्स की मजेदार दुनिया में गोता लगा पाएंगे। ये अनोखे मैप, क्लासिक टीम डेथमैच मोड में एक स्ट्रेटजिक मोड़ पेश करते हैं। आइये, BGMI 3.6 अपडेट के साथ आने वाले थीम्ड एरिना मैप्स की डिटेल जानते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
बता दें कि BGMI 3.6 Update 16 जनवरी, 2025 को लाइव कर दिया जाएगा। इसके बाद प्लेयर्स को नया मैप मिल जाएगा। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
BGMI 3.6 Update आने के बाद प्लेयर्स को अपना गेम अपडेट करना होगा। इसके बाद मेन मेन्यु में जाकर गेमर्स को Team Deathmatch गेम मोड सिलेक्ट करना होगा। अब प्लेयर्स किसी मौजूदा स्क्वाड में शामिल होकर या अपना खुद का स्क्वाड बनाकर चार लोगों की टीम में खेलें। और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
मैच शुरू होने से पहले अपने हथियार और गियर सिलेक्ट कर लें। हम सलाह देगें कि गेमर्स को ऐसा लोडआउट सिलेक्ट करना चाहिए, जिसमें वे अच्छा परफॉर्म कर पाएं। इसके बाद एरिना में कूद जाएं।
आप ज्यादा से ज्यादा दुश्मनों को मारकर अच्छा स्कोर हासिल करें। फिर वॉयस चैट या इन-गेम मैसेज का यूज करके अपने साथियों के साथ बातचीत करें। यदि आप गेम से बाहर हो जाते हैं, तो चिंता न करे। आप फिर से जीवित हो जाएंगे और अपनी टीम की जीत में योगदान देने का एक और मौका पा सकेंगे।
इस मैप का मास्टर बनने के लिए प्लेयर्स को स्पॉन पॉइंट और हाई-ट्रैफिक वाले क्षेत्रों सहित मानचित्र लेआउट को सीखना चाहिए।
आप दुश्मन का आसान लक्ष्य न बन जाएं। इसके लिए आगे बढ़ते रहें। एक जगह रुककर नहीं रहें।
कवर के लिए प्लेयर्स को पर्यावरण का लाभ उठाना चाहिए और अनजान दुश्मनों पर घात लगाने का प्रयास करते रहें।
किसी भी मैप पर जीत हासिल करने के लिए प्लेयर्स को लगातार प्रैक्टिस करते रहने चाहिए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा खेलेंगे। इससे आप निशाना लगाने, शूटिंग करने और स्ट्रेटजी बनाने में महारत हासिल कर पाएंगे।