Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 31, 2023, 03:43 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India (BGMI) में कई नए इवेंट आए हैं। प्लेयर्स को इवेंट में कई धमाल आइटम मिल रहे हैं। BGMI 2.8 Update के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई इवेंट पेश किए गए हैं। हाल में गेम का डेवलपर Krafton ने एक नया Wings Whispering Spin इवेंट पेश किया है, जो प्लेयर्स के गेमिंग एक्पीरियंस को मजेदार बनाने के साथ-साथ उन्हें ढेरों रिवॉर्ड भी दे रहा हैं। प्लेयर्स को इसमें स्पिन करने पर रिवॉर्ड मिलेगा। इसकी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
क्रॉफ्टन ने Wings Whispering Spin इवेंट BGMI में लाइव हो चुका है। यह 29 नवंबर, 2023 तक चलेगा। प्लेयर्स अपनी इन-गेम करेंसी यानी UC खर्च कर स्पिन कर सकते हैं। स्पिन करने पर उन्हें रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
बता दें कि इवेंट में एक स्पिन करने के लिए 60 UC की जरूरत होगी। 10 स्पिन करने के लिए प्लेयर को 600 UC खर्च करने होंगे। हालांकि, दिन के पहले स्पिन की कीमत 10 UC है। कुछ तय संख्या में स्पिन करने पर प्लेयर्स को निश्चत रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
BGMI प्लेयर्स जेम एक्सचेंज सेंटर में टाइम-लिमिट बटरफ्लाई जेम्स को एक्सचेंज कर सकते हैं।
इस तरह प्लेयर्स आसानी के रिवॉर्ड के तौर पर अच्छे-अच्छे आइटम पा सकते हैं।