comscore

Battlegrounds Mobile India (BGMI) के बेस्ट अटैचमेंट्स, आसानी कंट्रोल कर सकेंगे रिकॉइल

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में रिकॉइल कंट्रोल करना काफी मुश्किल है, लेकिन गन्स के साथ कुछ अटैचमेंट का इस्तेमाल किया जाए, तो इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Jan 23, 2024, 12:18 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • BGMI पॉपुलर गेम है।
  • इसमें गन रिकॉइल कंट्रोल करना बहुत मुश्किल है।
  • कुछ अटैचमेंट्स का इस्तेमाल किया जाए, तो रिकॉइल आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Battlegrounds Mobile India (BGMI) अपने गेमप्ले और शानदार ग्राफिक्स की वजह से भारतीय प्लेयर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। इसमें जीत हासिल करने के लिए गन को सही तरीके चलाना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही रिकॉइल को कंट्रोल करना भी आवश्यक है। हालांकि, यह काम आसान नहीं है। गन्स में कुछ अटैचमेंट्स का उपयोग किया जाए, तो रिकॉइल को कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं इन महत्वपूर्ण अटैचमेंट्स के बारे में… news और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!

BGMI Best Attachments to Control Gun Recoil

Compensator

compensator बीजीएमआई के जरूरी अटैचमेंट्स में से एक है। इसका इस्तेमाल असॉल्ट राइफल और सैमी-मशीन गन्स के साथ किया जा सकता है। इसकी खूबी है कि यह अटैचमेंट गन की वर्टिकल रिकॉइल को काफी कम कर देता है, जिससे आप आसानी से गन को कंट्रोल करके विरोधियों को मार सकते हैं। news और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल

Vertical Foregrip

Vertical Foregrip अटैचमेंट गन की रिकॉइल को कंट्रोल करता है, जिससे गन पर पूरा कंट्रोल मिलता है। इससे फायरिंग भी स्थिर हो जाती है। यह सटीकता और लक्ष्य ट्रैकिंग में सुधार करता है। इसे कठिन परिस्थितियों में रिकॉइल को कम करने के लिए एक प्रभावी समाधान माना गया है। news और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download

Half Grip

हाफ-ग्रिप का इस्तेमाल असॉल्ट राइफल और सब-मशीन गन्स के साथ किया जा सकता है। यह अटैचमेंट हॉरिजॉन्टल मूवमेंट को कम करता है, जिससे आप खड़े या फिर बैठकर सटीक निशाना लगा सकते हैं। इससे आपको गन पर पूरा कंट्रोल मिलता है।

Angled Foregrip

बीजीएमआई में Angled Foregrip अटैचमेंट वर्टिकल रिकॉइल को ज्यादा कंट्रोल नहीं करता है, लेकिन इससे वेपन काफी स्टेबल हो जाता है। इसकी मदद से आप लॉन्ग-रेंज फाइट्स के दौरान आसानी से निशाना लगा सकते हैं।

Thumb Grip

थंब ग्रिप अटैचमेंट रिकॉइल को कंट्रोल करता है और नजदीकी लड़ाई में तेज प्रतिक्रियाओं के लिए एडीएस स्पीड को बढ़ाता है। इसका इस्तेमाल एआर और एसएमजी सहित अलग-अलग प्रकार के हथियारों के साथ किया जा सकता है। यह वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल रिकॉइल को कंट्रोल करके सटीकता को बढ़ा देता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपको बता दें कि बीजीएमआई को साल 2022 में बैन किया गया था। अगले वर्ष यानी 2023 में इसे दोबारा लॉन्च किया गया, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। अब यह पॉपुलर मोबाइल गेम्स में से एक है।