Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 10, 2023, 04:27 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.7 अपडेट लाइव हो गया है। iOS और एंड्रॉयड दोनों वर्जन के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का नया वर्जन आ गया है। अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस अपडेट में क्राफ्टन और ड्रैगन बॉल सुपर के बीच एक यूनिक कोलेबोरेशन हुआ है। यहां हम नए अपडेट के साथ गेम में आए नए फीचर्स और हुए बड़े बदलाव बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
गेम के सबसे अच्छे फीचर्स में से एक को बैन हटाए जाने के बाद हटा दिया गया है। इसमें प्लेयर्स सिल्वर फ्रैगमेंट्स का यूज करके कूपन स्क्रैप खरीद सकते थे। हालांकि, अब Dragon Ball Super update के साथ इसे फिर से गेम में वापस लाया गया है। कूपन स्क्रैप को रिडीम करने के लिए स्क्रीन पर आ रहे शॉप के आइकन पर क्लिक करें। फिर Treasures पर क्लिक करें और स्क्रॉल डाउन करके पेज पर नीचे आएं। यहां आपर स्क्रैप्स को रिडीम कर पाएंगे। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
रॉयल पास में 50 लेवल हुआ करते थे। अब इस जगह एक नया मैकेनिक लाया गया है। रॉयल पास में अब PUBG मोबाइल के शुरुआती दिनों की तरह 100 लेवल होंगे। अगर आप गेम में नए हैं तो आप इससे जुड़ नहीं पाएंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
काफी समय से गेम से 90 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (FPS) फीचर हटा दिया गया था। नए 2.7 अपडेट के लॉन्च के साथ यह BGMI में वापस आ गया है। आप नए ड्रैगन बॉल सुपर अपडेट के साथ सिल्की स्मूथ फ्रेम रेट्स का आनंद ले सकते हैं।
90 FPS प्लेयर्स को गेम जीतने में मदद करता है। इसका सपोर्ट करने वाले वेपन रेट ऑफ फायर अधिक होती है।
अब आप Battlegrounds Mobile India में Payload Tank Invasion का फिर से मजा ले पाएंगे। यह वापस आ गया है और इस बार इसे कई नए फीचर्स के साथ वापस लाया गया है। पेलोड, किल्स या प्लेसमेंट पॉइंट पाने की चिंता किए बिना अपने दोस्तों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने का एक अच्छा तरीका है।
2.7 वर्जन के साथ अब प्लेयर्स ड्रैगन बॉल सुपर थीम्ड मोड नाम वाले एक नए गेम मोड का मजा उठा सकते हैं। इसमें गेमर्स लोकप्रिय ड्रैगन बॉल सुपर एनीमे के कई कैरेक्टर में से एक के रूप में खेल पाएंगे। इसमें Goku, Vegeta, Gohan, Frieza और Piccolo शामिल है। इसके अलावा, भी नए अपडेट के साथ बीजाएमआई में कई नई सुविधाएं लाई गई हैं।