Published By: Mona Dixit | Published: Apr 12, 2023, 09:17 AM (IST)
Image: Xiaomi
Xiaomi भारतीय बाजार में अपना पहला Google-TV लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी 2018 से स्मार्ट टीवी की बिक्री कर रही है। देश में पहले तीन मॉडल को AOSP पर बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ शिप किया गया था। इसके बाद, शाओमी ने एंड्रॉयड टीवी की शुरुआत की। पिछले महीने कंपनी ने अपना पहला Fire TV बेस्ड टेलिविजन भारत में पेश किया था। अब वह जल्द अपना पहला गूगल टीवी लाने वाला है। कंपनी ने इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Xiaomi Civi 6 को लेकर बड़ा खुलासा, जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा
Xiaomi कल यानी 13 अप्रैल, 20223 को अपना Smarter Living 2023 इवेंट होस्ट कर रही है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इस इवेंट में Xiaomi Smart TV X Pro series लॉन्च करेगी। Xiaomi TV India ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। यह नया टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। शाओमी ने इसे Designed by Xiaomi. Powered by Google कहकर प्रमोट किया है। और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील
Introducing the all-new #XiaomiSmartTVXProSeries that’s here to exceed all your entertainment expectations so you experience the best of content and much more all year round!
और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर
Stay tuned: https://t.co/KZ1QYQulNa #SmarterLiving pic.twitter.com/kDBLOeXfUN
— Xiaomi TV India (@XiaomiTVIndia) April 11, 2023
Mi.com पर इस अपकमिंग स्मार्ट टीवी का टीजर पेज भी लाइव हो गया है। टीजर पेज पर एक Notify Me टन दिया गया है। पेज के अनुसार, शाओमी का यह गूगल टीवी प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा। इसे मेटल बेजल-लेस डिजाइन और एक बड़े स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ लाया जाएगा। इसमें 4K पैनल मिलेगा, जो HDR10+ और Dolby Vision IQ को सपोर्ट करेगा।
फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Smart TV X Pro series में 40W के स्पीकर्स लगे होंगे, जो Dolby Atmos और DTS: X को सपोर्ट करेंगे। इसके साथ कंपनी एक वॉयस-कंट्रोल इनेबल ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल देगा। इसके अलावा, अभी कंपनी ने अपने पहले अपकमिंग गूगल टीवी के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
हालांकि, उम्मीद है कि लॉन्च करीब आने के साथ-साथ कंपनी इस संबंध में कई जानकारियां शेयर कर सकती है। कंपनी इस टीवी को कई साइज में लॉन्च करेगी। पिछले साल लॉन्च हुई Xiaomi Smart TV X series को देखें तो प्रो वर्जन को तीन साइज 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच में लाया गया था।