comscore

Xiaomi 15 Ultra फोन की सेल भारत में शुरू, ऐसे सीधे पाएं 10,000 का डिस्काउंट

Xiaomi 15 Ultra फोन की सेल फाइनली आज 4 अप्रैल से भारत में शुरू हो गई है। सेल के दौरान फोन पर मिलेगा 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट। यहां जानें ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 03, 2025, 04:03 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi 15 Ultra फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन हैं। कंपनी ने पिछले महीने Xiaomi 15 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra फोन मार्केट में आए थे। वहीं, अब इन स्मार्टफोन्स की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। फीचर्स की बात करें, तो शाओमी 15 अल्ट्रा फोन 6.36 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5,410mAh की है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Xiaomi Civi 6 को लेकर बड़ा खुलासा, जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा

Xiaomi 15 Ultra Price in India, Sale Offers

कीमत की बात करें, तो Xiaomi 15 Ultra फोन को सिंगल 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये है। फोन की सेल भारत में आज 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जिसे आप Amazon व Xiaomi के जरिए खरीद सकते हैं। सेल ऑफर की बात करें, तो ICICI बैंक कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। news और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील

Xiaomi 15 Ultra Features

फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का WQHD+ (1,440×3,200 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले में 3200 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। यह फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। फोन में 16GB RAM व 1TB स्टोरेज मिलती है। news और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP LYT-900 का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP टेलीफोटो सेंसर और 200MP का ISOCELL HP9 पेरिस्कोप सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5410mAh की है, जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग व 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।