comscore

Vivo के 512GB स्टोरेज वाले नए स्मार्टफोन की पहली सेल आज, मिलेगी गजब छूट

Vivo T4 Ultra 5G कंपनी का नया स्मार्टफोन है, जिसे पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा गया था। इस डिवाइस की पहली सेल Flipkart पर आज से शुरू होने वाली है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 18, 2025, 09:19 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo T4 Ultra 5G को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। यह डिवाइस Vivo T3 Ultra 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। इस डिवाइस की बिक्री आज यानी 18 जून से भारत में शुरू होने वाली है। इस पर किफायती EMI के साथ तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। इस हैंडसेट में एंड्रॉइड 15 पर काम करने वाला फनटच ओएस 15 दिया गया है। इसमें 50MP का कैमरा और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, फोन में 5500mAh की जंबो बैटरी दी गई है। news और पढें: Vivo X200T 5G 6800 रुपये तक हुआ सस्ता, खरीदने के लिए अभी लपकें बंपर Deal

कहां लाइव होगी पहली सेल

Vivo T4 Ultra 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव होगी। चलिए नीचे इस खबर में जानते हैं नए स्मार्टफोन की कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर की पूरी डिटेल। news और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा वाले OPPO Reno 15C को खरीदने का सही टाइम, Flipkart और Vijay Sales पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Vivo T4 Ultra 5G की कीमत

Vivo T4 Ultra 5G को इंडियन मार्केट में तीन स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इसका पहला वेरिएंट 8GB RAM + 256GB है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसके टॉप-एंड मॉडल यानी 12GB RAM + 512GB की कीमत 41,999 रुपये तय की गई है।

ऑफर पर नजर डालें, तो HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 2,389 रुपये पर मंथ की EMI दी जा रही है। साथ ही, डिवाइस को खरीदने के लिए Pay Later ऑप्शन भी मिल रहा है।

ऐसे हैं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

Vivo T4 Ultra में Android 15 से लैस FunTouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1500 निट्स है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए वीवो टी4 अल्ट्रा में MediaTek Dimensity 9300+ 5G चिपसेट दी गई है। इस डिवाइस में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में यूजर्स की सुविधा के लिए AI Note Assist, AI Transcript Assist, AI Call Translation और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैमरा और बैटरी

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का Sony IMX921 लेंस, 50MP का पेरिस्कोप और 8MP का सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इस फोन की बैटरी 5500mAh की है, जो फास्ट चार्जिंग से लैस है।