Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 03, 2024, 10:32 AM (IST)
Smartwatch Under 2500 on Amazon: भारतीय बाजार में आए दिन नई-नई स्मार्टवॉच आती रहती हैं। इन सभी में ब्लूटूथ कॉलिंग, SpO2 सेंसर और वॉइस असिस्टेंट जैसे एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इन लेटेस्ट फीचर्स वाली स्मार्टवॉच को अब सस्ते में खरीदा जा सकता है। हम आपको आज इस शॉपिंग आर्टिकल में अमेजन पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा वॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 2500 से कम में खरीद सकते हैं। और पढें: Vivo V70 5G को खरीदने का अभी सुनहरा चांस, इन शॉपिंग साइट पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
Fire-Boltt Maverick लुक बहुत धांसू है। इस वॉच में 2.02 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 320×385 पिक्सल है। इसकी बॉडी में zinc alloy का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉइस असिस्टेंट, स्पोर्ट्स मोड और हार्ट-रेट मॉनिटर करने की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे Amazon से कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। और पढें: जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, 2500 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फीचर्स वाले धांसू Smartphones
नॉइस कलरफिट अल्ट्रा 3 को Metallic फिनिश दी गई है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स वॉच से कॉल पर बात कर सकते हैं। इसमें हार्ट-रेट ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ-साथ कई स्पोर्ट्स मोड, Always on Display और 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है। यह बिक्री के लिए Amazon पर कई कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं।
Fastrack Limitless Fs2 Pro में 1.96 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 200 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं। इस वॉच में इन-बिल्ट गेम्स और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 24 घंटे से ज्यादा चलती है। इस स्मार्टवॉच को कई कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह अमेजन इंडिया पर 2,450 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है।