Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 11, 2024, 04:08 PM (IST)
Smart Lock under 3000 on Amazon: क्या आप अपनी अलमारी की चाभी रखकर कहीं भूल जाते हैं? अगर हां, तो अब आपको स्मार्ट लॉक पर स्विच कर लेना चाहिए। स्मार्ट लॉक लगने के बाद आपको चाभी याद रखने की जरूरत नहीं है। डिजिटल दौर में सेफ्टी और सिक्योरिटी के तरीके भी एडवांस हो गए हैं। अब-तक आप अपने स्मार्ट डिवाइस को लॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल करते आए होंगे, लेकिन अब आप फिंगरप्रिंट स्कैन से अपने घर की पुरानी ड्रॉवर्स और अलमारी को भी लॉक कर सकेंगे। जी हां, मार्केट में कई स्मार्ट लॉक आ चुके हैं, जिनके जरिए आप पुराने ड्रॉवर्स और अलमारी को स्मार्ट बना सकते हैं। ये स्मार्ट लॉक पुराने चाभी वाले ताले से काफी ज्यादा सेफ होते हैं। यहां देखें 3000 से कम में मिल रहे कुछ बेस्ट ऑप्शन। और पढें: OnePlus Nord 5 को 1195 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 50MP सेल्फी कैमरा फोन पर Amazon डील
Escozor DFL01 Fingerprint Drawer Lock को Amazon से 85 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ 1299 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह एक फिंगरप्रिंट स्मार्ट लॉक सिस्टम है, जिसे आप अपने ड्रॉवर्स व वॉर्डरॉब पर लगाकर इसे सिक्योर कर सकते हैं। यह लॉक आपके मामूली ड्रॉवर व वॉर्डरॉब को स्मार्ट बना देता है, जिसे आपके फिंगरप्रिंट के अलावा और कोई नहीं खोल सकता। इसमें आपको बैटरी इंडिकेटर सपोर्ट मिलता है, जिसमें रेड LED लाइट लो बैटरी की जानकारी देती है। और पढें: Amazon Deals: धमाकेदार डील पर मिल रहे 65 इंच वाले टीवी, सस्ते में घर पर मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा
LAVNA LS10 Smart Cabinet, Drawer, Waredrobes Door Lock with Fingerprint Access को Amazon से 38 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्ट लॉक के साथ भी आप ड्रॉवर व केबिनेट्स पर स्मार्ट लॉक लगा सकते हैं। यह लॉक सिर्फ आपके फिंगरप्रिंट से ही अनलॉक होंगे। खास बात यह है कि इस लॉक में आप 20 फिंगरप्रिंट को रजिस्टर करा सकते हैं, जिसमें आप अपने घर वालों के फ्रिंगरप्रिंट्स को भी एड कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि यह लॉक महज 0.4 सेकेंड्स में अनलॉक हो जाते हैं।
BioEnable L300 Fingerprint Cabinet Lock को अमेजन से 51 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 1390 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इसकी कीमत 2,850 रुपये लिस्ट है। इस लॉक में भी आप 20 से ज्यादा फिंगरप्रिंट को एड क सकते हैं। यह डिवाइस इजी टू इंस्टॉल है। इसके अलावा, इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है।