comscore

Samsung Galaxy Z Flip6 5G को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रही 30,400 की फाडू छूट

Samsung Galaxy Z Flip6 5G को खरीदने का शानदार मौका है। इस फोन पर 25 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर तगड़ी एक्सचेंज डील भी मिल रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 27, 2025, 01:06 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट

Flipkart पर इस समय Year End Sale 2025 चल रही है। इसमें लगभग सभी ब्रांड को मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। इन डिवाइस पर धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ स्मार्टफोन्स पर किफायती EMI ऑफर की जा रही है। अगर आपका फोन पुराना हो गया है और अब फ्लिप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी सही मौका है, क्योंकि सेल में Samsung Galaxy Z Flip6 5G मिल रहा है, जिस पर तगड़ी छूट मिल रही है। इस पर बंपर एक्सचेंज डील भी है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

Samsung Galaxy Z Flip6 5G Flipkart Deal

Samsung Galaxy Z Flip6 5G की असली कीमत 1,21,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट की ईयर एंड सेल में यह 94,599 रुपये में मिल रहा है। इस फोन की कीमत में 26,400 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। इसके अतिरिक्त फोन पर Axis बैंक की तरफ से 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 57,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा, हैंडसेट पर EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। news और पढें: इस iPhone पर मिल रहा 2995 का डिस्काउंट, दोबारा नहीं मिलेगा सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G Specifications

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 5जी में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी आउटर स्क्रीन का साइज 3.4 इंच है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। पावर के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 4000mAh की बैटरी दी है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरे पर आए, तो गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 5जी के फ्रंट में 50MP का प्राइमरी और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें AI टेक्नोलॉजी से लैस ऑटो-जूम की सुविधा भी मिलती है।

अन्य डिटेल

इस स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। अगर स्टोरेज कम पड़ती है, तो आप गूगल स्टोरेज का उपयोग कर सकते हैं। इस फोन में Android 15 में काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसको IP48 की रेटिंग मिली है। इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले स्पीकर के साथ-साथ वाई-फाई, जीपीएस, ई-सिम, नैनो सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसका वजन 187 ग्राम है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource