Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 28, 2023, 01:20 PM (IST)
Samsung Galaxy Tab S8 सीरीज के दो शानदार टैबलेट्स Galaxy Tab S8 और Galaxy Tab S8+ को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। दरअसल, दोनों टैब इस वक्त Amazon India और Flipkart पर अवेलेबल हैं। इन पर 6000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट और सस्ती ईएमआई दी जा रही है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक टैब को खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में टैब एस 8 और एस 8 प्लस की कीमत और मिलने वाले ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। और पढें: Samsung का बड़ा प्लान लीक, Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी
सबसे पहले Samsung Galaxy Tab S8 टैबलेट की बात करें, तो इसका वाई-फाई वेरिएंट 58,999 रुपये और वाई-फाई+5G मॉडल 70,999 रुपये में अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है। बैंक ऑफर पर नजर डालें, तो टैब की खरीद पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा टैब पर 2,819 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है। और पढें: नए स्मार्टफोन में पहले से नहीं मिलेगा Aadhaar App, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव
अब इसके अपग्रेडेड मॉडल यानी Galaxy Tab S8+ की बात करें, तो यह फ्लिपकार्ट पर 74,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 हजार तक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही, ईएमआई ऑप्शन चुनने पर भी 10 हजार की छूट मिल रही है। साथ ही, टैबलेट को 17,500 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है। और पढें: Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy S25 Ultra हुए सस्ते, अब इतने कम में खरीदें
गैलेक्सी टैब एस8 में 11 इंच का LPTS TFT डिस्प्ले मौजूद है। इसकी स्क्रीन 2560×1600 पिक्सल रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए टैब में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13MP का मेन सेंसर और 6MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है।
पावर के लिए कंपनी ने गैलेक्सी टैब एस8 में 8,000mAh की जंबो बैटरी दी है। इसके अलावा टैबलेट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वाई-फाई और 5G जैसे कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 प्लस में 2800×1752 पिक्सल रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले है। इसका साइज 12.4 इंच है। टैब में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो गैलेक्सी टैब एस8 प्लस में 10,090mAh की बड़ी बैटरी और 13MP + 6MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है।