Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 29, 2023, 12:22 PM (IST)
Samsung के भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन आते हैं। बजट रेंज से लेकर प्रीमियम तक, कंपनियां एक से एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करती है। Samsung galaxy M Series और A Series के स्मार्टफोन्स को काफी पसंद किया जाता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से अभी Samsung के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। वेबसाइट चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट दे रहा है। आज हम Samsung के 8GB RAM वाले स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन में Exynos 1280 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1080×2400 है। स्मार्टफोन 50MP मेन कैमरे और 6000mAh बैटरी से लैस है। इसके अलावा, सैमसंग के इस फोन में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन की कीमत 16,999 रुपये है। OneCard Credit कार्ड पर 1000 रुपये का सीधा डिस्काउंट है। इसे 824 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
और पढें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, इस दिन उठेगा फ्लैगशिप फोन से पर्दा
इस स्मार्टफोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन Qualcomm Snapdragon 695 Octa-Core प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120hz है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50MP OIS क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन के 8GB RAM वाले फोन की कीमत 23,999 रुपये है। OneCard क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट है। इसे 1,164 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।
Samsung के 5G स्मार्टफोन में 8GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 6.4 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1080 x 2340 है। फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह Android 13 पर रन करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 36,999 रुपये है। अमेजन से फोन को 1,794 रुपये में खरीदा जा सकता है। OneCard क्रेडिट कार्ड पर 1250 रुपये की छूट है। इस सभी स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है।