Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jan 11, 2023, 07:12 PM (IST)
Redmi Note 12 सीरीज हाल ही में भारत लॉन्च हुई है। इस सीरीज की पहली सेल आज 11 जनवरी 2023 से शुरू हो गई है। हालांकि, नई सीरीज के दस्तक देते ही कंपनी ने अपने मौजूदा स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती करना शुरू कर दिया है। जी हां, कंपनी ने अब Redmi 11 Prime स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। यह फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। और पढें: Amazon Great Summer Sale 2026: REDMI, iQOO और OnePlus के फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में लाएं घर
कंपनी ने अब Redmi 11 Prime स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। बता दें, Redmi 11 Prime फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इस फोन के 4GB RAM + 64GB की कीमत पहले 12,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये थी। वहीं, अब कंपनी ने इस फोन के दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत कम कर दी है। अब इस फोन के 4GB RAM वेरिएंट को आप 11,999 रुपये और 6GB RAM वेरिएंट 13,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह फोन Flashy Black, Playful Green और Peppy Purple कलर ऑप्शन में आता है। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम
-6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले
-MediaTek Dimensity 700
-50MP कैमरा
-5,000mAh Also और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें
रेडमी फोन में 6.58 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080×2408 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 128GB तक इंटनरल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। Redmi 11 Prime में 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में चार्जिंग के लिए 18W का सपोर्ट मिलता है।
कुछ समय पहले Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की गई थी। Redmi 11 Prime 5G फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इस फोन के 4GB RAM + 64GB की कीमत 13,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी। कंपनी ने इन वेरिएंट्स में 1,000 रुपये की कटौती की थी। अब इस फोन के 4GB RAM वेरिएंट को आप 12,999 रुपये और 6GB RAM वेरिएंट 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं।