Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 15, 2024, 03:47 PM (IST)
OnePlus 11 5G Price cut in India: वनप्लस 11 5जी फोन की कीमत एक बार फिर कम हो गई है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में OnePlus 12 फोन लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस 12 फोन लॉन्च के बाद से यह इस फोन का दूसरा प्राइस कट है। इससे पहले कुछ समय पहले कंपनी ने फोन में 2000 रुपये की कटौती की थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस 11 5जी फोन में 6.7 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत। और पढें: OxygenOS 17 को लेकर लीक में हुआ बड़ा खुलासा, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स
कंपनी ने OnePlus 11 5G फोन को 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह दाम फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने कुछ समय पहले फोन की कीमत 2000 रुपये घटा दी थी, जिसके बाद इसे 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता था। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव
वहीं, अब एक बार फिर OnePlus 11 5G फोन सस्ता हो गया है। कंपनी ने इस बार फोन की कीमत में 3000 रुपये कम कर दी है। अब इस फोन को आप 51,999 रुपये में खरीद सकेंगे। नई कीमत कंपनी की साइट पर लाइव हो गई है। और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें
फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 11 5G फोन में 6.7 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1440 x 3216 पिक्सल है। वहीं, रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 16GB तक RAM सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन Android 13 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 11 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP का RGBW टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
OnePlus 11 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन महज 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाने की क्षमता रखता है।