comscore

Lava Agni 4 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

Lava Agni 4 की पहली सेल आज से Amazon India पर लाइव होने वाली है। इस दौरान फोन को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत और फीचर्स जानने के लिए नीचे जाएं।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 25, 2025, 08:55 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Agni 4 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस देसी स्मार्टफोन की आज यानी 25 नवंबर को भारत में पहली सेल है। इस डिवाइस को दोपहर 12 बजे से Amazon India से खरीदा जा सकता है। मेन स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो स्मार्टफोन में Vayu AI का सपोर्ट दिया गया है। इस हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग से लैस 5000mAh की बैटरी दी गई है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। इसकी स्क्रीन AMOLED है। news और पढें: देसी ब्रांड ने उड़ाया गर्दा, मात्र 7499 रुपये में Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब

Lava Agni 4 Price and Offer

स्मार्टफोन कंपनी लावा के अनुसार, लावा अग्नी 4 को केवल 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। इस पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, हैंडसेट पर किफायती EMI भी मिलेगी। news और पढें: Lava Bold N2 की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर दिखी फोन की पहली झलक

Lava Agni 4 Specifications

लावा अग्नी 4 Android 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 1220 x 2712 पिक्सल रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसका साइज 6.67 इंच और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें Vayu AI का सपोर्ट करता है, जिससे AI फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में मीडियाटेक Dimensity 8350 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। news और पढें: Lava Blaze Duo 3 दो स्क्रीन के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 17,000 रुपये से कम

फोटो और वीडियो के लिए लावा के इस स्मार्टफोन के बैक-पैनल में 50MP का प्राइमरी लेंस दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.88 है। इसको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिला है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है। इसके जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

सेल्फी के लिए अग्नी 4 के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट को IP64 की रेटिंग भी दी गई है। इसका मतलब है कि यह वॉटर व डस्ट रसिस्टेंट है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी और अन्य डिटेल

लावा के नए स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। इसको 66 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, GLONASS, Galileo और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।