comscore

Best 7000mAh battery Phones: बार-बार फोन चार्ज करने की टेंशन खत्म, सस्ते में खरीदें 7000mAh जंबो बैटरी वाले 5G फोन

Best 7000mAh battery Phones: अगर आपके फोन की बैटरी भी बार-बार खत्म हो जाती है, तो अब आपको 7000mAh बैटरी वाला फोन खरीद लेना चाहिए। यहां देखें बजट में मिलने वाले कुछ धांसू ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Aug 20, 2025, 04:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Best 7000mAh battery Phones: स्मार्टफोन मार्केट साल 2025 में अपनी दमदार बैटरी के लिए मशहूर रहने वाला है। जी हां, इस साल स्मार्टफोन मेकर कंपनियों ने बड़ी से बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। इनमें 6000mAh व 7000mAh बैटरी वाले फोन की भरमार है। अगर आप भी बार-बार फोन की बैटरी खत्म होने की समस्या से परेशान हैं, तो आप अब अपने लिए 7000mAh जंबो बैटरी वाला फोन खरीद सकते हैं। यहां देखें अमेजन पर मिलने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन। news और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer

OPPO K13 5G

OPPO K13 5G स्मार्टफोन को आप Amazon से 17560 रुपये में खरीद सकते हैं। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। इस पर बैंक कार्ड के जरिए अलग से 1500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। इसके साथ फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा मिलता है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

 

iQOO Neo 10 5G

iQOO Neo 10 स्मार्टफोन को आप Amazon से 31,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। इस पर बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी मिलती है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony कैमरा दिया गया है।

 

Realme 15 5G

Realme 15 5G फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 27,398 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर बैंक कार्ड के जरिए अलग से 1500 रुपये का ऑफ भी मिल रहा है। इस फोन में 7000mAh की जंबो बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में कंपनी ने 50MP का कैमरा मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया गया है।

 

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource