Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 03, 2024, 10:14 AM (IST)
Apple Diwali Offer: Flipkart और Amazon के अब Apple ने दिवाली ऑफर लाइव कर दिए हैं। Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से iPhone के साथ-साथ MacBook, iPad आदि को बेहतरीन डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Apple Festive Season के दौरान लोगों को 10,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रहा है। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। इतना ही नहीं, कंपनी आईफोन के साथ फ्री बड्स भी दे रहा है। आइये, सभी आईफोन्स पर मिल रहे ऑफर्स जानते हैं। और पढें: iPhone 15 से लेकर iPhone 17 Pro पर 9000 तक की तगड़ी छूट, अभी खरीदने का सुनहरा मौका
Apple की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Axis, ICICI और American Express बैंक के कार्ड पर 10 हजार रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही, प्रोडक्ट को 12 महीने तक की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका
आईफोन 15 और iPhone 15 Plus के साथ कंपनी फ्री में Beats Solo Buds फेस्टिव स्पेसल एडिशन दे रही है। यह ऑफर केवल 4 अक्टूबर, 2024 तक वैलिड है।
फेस्टिव सीजन के तहत एप्पल आईफोन के साथ 3 महीने के लिए Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। साथ ही, 3 महीने के लिए Apple TV+ और Apple Arcade भी मिल रहा है।