Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 11, 2024, 11:32 AM (IST)
Amazon Sale: अमेजन इंडिया पर स्मार्टफोन समर सेल आज यानी 11 अप्रैल से लाइव हो गई है, जो 17 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में Tecno, OnePlus और Realme जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही फोन्स पर किफायती ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर जैसी डील भी मिल रही हैं। इस वक्त स्मार्टफोन्स को सस्ते दाम में खरीदने का मौका है। आइए नीचे जानते हैं सेल में मिलने वाली टॉप डील की डिटेल। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
पोको एम6 प्रो सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जिस पर Corning Gorilla Glass 3 लगा है। और पढें: Amazon Offers: जेब नहीं दे रही पूरी पेमेंट करने की अनुमति, 900 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फोन
इसकी बैटरी 5000mAh की है। इसके अलावा, फोन में 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इस पर 1 हजार की छूट मिल रही है। फोन को 485 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
टेक्नो पोवा 6 प्रो 5जी बैकलिट ARC लाइट के साथ आता है, जो नोटिफिकेशन आने पर ब्लइंक होती है। इस फोन में 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 108MP कैमरा के साथ MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इस पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन को 970 रुपये की EMI और 17,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
हॉनर एक्स9बी में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसका रेजलूशन 1200×2652 पिक्सल है। इसमें Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर और 256GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।
इस फोन की बैटरी 5800mAh की है, जो फुल चार्ज में 3 दिन तक चलती है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है। इस पर 1 हजार का डिस्काउंट कूपन और 2 हजार की बैंक छूट दी जा रही है। फोन पर 1,260 रुपये की ईएमआई भी है।