comscore

Amazon पर 2 हजार से कम में मिल रही रग्ड स्मार्टवॉच, मजबूत बॉडी के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी

Amazon पर कई रग्ड स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं, जिन्हें आप 2 हजार से कम में खरीद सकते हैं। इनमें आपको ब्लूटूथ फंक्शन और हार्ट-रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Jan 23, 2024, 11:19 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon पर रग्ड स्मार्टवॉच मौजूद हैं।
  • इन स्मार्टवॉच को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • इनमें मजबूत बॉडी और एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon पर एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं। इन स्मार्टवॉच को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। अगर आप अपने लिए मजबूत स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां रग्ड स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 2 हजार से कम में खरीद सकेंगे। इन स्मार्टवॉच की बॉडी काफी मजबूत है। इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग, स्पोर्ट्स मोड और हार्ट-रेट ट्रैकर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। आइये, इन स्मार्टवॉच पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट

beatXP Terra

इस रग्ड स्मार्टवॉच का डिजाइन स्पोर्टी है। इसकी बॉडी काफी मजबूत है। इसमें क्राउन बटन और कॉलिंग फंक्शन मिलता है। इसमें 1.39 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale: Sony-JBL जैसे ब्रांड्स के हेडफोन पर भारी छूट, ईयरबड्स पर भी गजब ऑफर

news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: LG से लेकर Haier तक के डबल डोर फ्रिज हुए सस्ते, भर-भर के मिल रहा डिस्काउंट

Noise Force

इस स्पोर्टी रग्ड स्मार्टवॉच इमपेक्ट रसिस्टेंट बॉडी है। यानी कि गिरने पर भी यह खराब नहीं होगी। इसमें क्राउन बटन दिया गया है, जिससे आप आसानी से वॉच को ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और 1.32 इंच का गोल डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकर और फीमेल साइकल ट्रैकर दिया गया है। इसकी बैटरी 7 दिन तक चलती है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

Fastrack Valor

इस रग्ड स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 320 x 385 पिक्सल है। इसमें क्राउन बटन लगा है। इसमें ऑटो-स्ट्रेस मॉनिटर और ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है। इसमें 10 से अधिक एडवांस्ड स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह वॉच हार्ट-रेट और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैक करने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच को अमेजन से 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Fire-Boltt Quest

फायर-बोल्ट की यह रग्ड स्मार्टवॉच 1.39 इंच के गोल डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। फिटनेस ट्रैक करने के लिए स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह हार्ट-रेट मॉनिटर करने में सक्षम है। इसकी बॉडी काफी मजबूत है और बैटरी सिंगल चार्ज में 4 से 5 दिन तक चलती है। इसको IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें जीपीएस भी दिया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource