comscore

Amazon Offer: 50 से 55 इंच वाले टीवी पर धुंआधार Deal, कम कीमत में खरीदने का बढ़िया चांस

Amazon Offer: इस दिवाली (Diwali 2024) 50 से 55 इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदता जा सकता है, क्योंकि इन पर जबरदस्त डील मिल रही हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 22, 2024, 10:52 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Offer: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया ग्राहकों की दिवाली खास बनाने के लिए लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार डील और ऑफर दे रहा है। इनमें स्मार्ट टीवी भी शामिल हैं। यदि आप भी अपने घर नया टीवी लाना चाहते हैं, तो हम आपको यहां 50 से 55 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप बहुत सस्ते में खरीद सकेंगे। इन टीवी में बड़ी स्क्रीन के अलावा गूगल असिस्टेंट, OTT ऐप्स और स्क्रीन मिरर जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। news और पढें: Amazon Sale: 40 इंच वाले टीवी को खरीदने का सही समय, 15 हजार से कम में लाएं घर

TCL Smart LED Google TV

टीसीएल के स्मार्ट टीवी में 55 इंच का 4के अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 एचडीएमआई, 1 यूएसबी, वाईफाई, ब्लूटूथ और 1 हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें 24 वॉट की पावर वाले स्पीकर और Dolby Audio है। इसके अलावा, टीवी में OTT ऐप्स के साथ-साथ HDR 10, माइक्रो डिमिंग और गूगल असिस्टेंट मिलता है। इसकी कीमत 29,990 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। टीवी पर 1,454 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। news और पढें: Xiaomi QLED TV X Pro 75 की भारत में सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

news और पढें: Rs 25000 से कम में खरीदें नया 50 Inch Smart TV, बजट में मिलेगा घर पर सिनेमाघर वाला फील

Xiaomi Smart Google TV

शाओमी स्मार्ट गूगल टीवी में 50 इंच का डिस्प्ले है। इस टीवी में गूगल असिस्टेंट, इन-बिल्ट वाईफाई, स्क्रीन मिरर, 2जीबी रैम और 8जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही, टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डुअल बैंड वाईफाई और 3 एचडीएमआई पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 32,999 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 1,600 रुपये की ईएमआई मिल रही है।

Acer Smart QLED Google TV

Acer का यह स्मार्ट टीवी 55 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस टीवी में दमदार स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, गूगल टीवी ओएस और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2 और एचडीएमआई पोर्ट 2.1 मिलता है। स्मूथ वर्किंग के लिए स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी कीमत 39,999 रुपये है। इसे 1,939 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इस पर 1250 रुपये की बैंक छूट मिल रही है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource