comscore

Amazon Sale: 40 इंच वाले टीवी को खरीदने का सही समय, 15 हजार से कम में लाएं घर

Amazon Electronic Premier League: अमेजन की शानदार सेल से 40 इंच वाले टीवी को बहुत सस्ते में खरीदा जा सकता है। इनमें एचडी स्क्रीन, ओटीटी ऐप और स्क्रीन मिरर जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 10, 2026, 12:29 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Electronic Premier League: अमेजन इंडिया पर इलेक्ट्रॉनिक प्रीमियर लीग सेल चल रही है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर जबरदस्त डील दी जा रही हैं। इनमें 40 इंच वाले टीवी भी शामिल हैं। इन पर बैंक डिस्काउंट के साथ किफायती EMI दी जा रही है। news और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

अगर आप नया टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए है। यहां से 40 इंच वाले टीवी को 15,000 से कम में खरीदा जा सकता है। आइए इन टीवी पर डालते हैं एक नजर और जानते हैं मिलने वाली डील… news और पढें: 13,000 रुपए से कम में आया नया 5G फोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold 2 5G

VW OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV

VW के इस स्मार्ट टीवी में 40 इंच का फुल एचडी QLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसकी साउंड आउटपुट 24 वॉट है और इसमें स्टीरियो सराउंड साउंड वाले बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 5 साउंड मोड मिलते हैं। इनके साथ Miracast और OTT ऐप का सपोर्ट भी मिलता है। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी असल कीमत 20,999 रुपये है, लेकिन यह अमेजन की सेल में 11,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 422 रुपये की ईएमआई और 359 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। news और पढें: iPhone Air हो गया सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा धमाकेदार डिस्काउंट

Blaupunkt Quantum Dot Series QLED Google Android TV

अमेजन इंडिया की सेल में Blaupunkt का यह टीवी 19,999 रुपये की बजाय 13,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 492 रुपये की EMI दी जा रही है। इस पर 419 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो टीवी में Dolby Digital Plus और DTS-TruSurround का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Android 11 के साथ-साथ वाईफाई, स्क्रीन मिरर, गूगल असिस्टेंट और ओटीटी ऐप मिलते हैं। इसमें 40 इंच की एचडी स्क्रीन है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है।

acer FHD Smart LED Google TV

acer में 40 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इस टीवी में गूगल टीवी, क्रोमकास्ट, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें गूगल असिस्टेंट मिलता है। इसके अलावा, 26 वॉट की साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो वाले स्पीकर मिलते हैं। इसकी कीमत 14,990 रुपये है। इसे 527 रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource