Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Oct 05, 2023, 12:26 PM (IST)
Amazon Kickstarter Deals: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 8 अक्टूबर से Great Indian Festival Sale शुरू हो रही है। प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर से लाइव हो जाएगा। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर ऑफर दिए जा रहे हैं। अमेजन ने सेल शुरू होने से कुछ दिन पहले Kickstarter Deals की घोषणा की है, जिसमें कई प्रोडक्ट्स पर सेल से पहले ही बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं। Realme के हाल में लॉन्च हुए Narzo स्मार्टफोन पर इस सेल में अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिल सकता है। आइए, जानते हैं सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में… और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ
रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 1,250 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट SBI क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा। फोन 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। और पढें: Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, सस्ते में खरीदें 55 इंच तक के Smart TVs
इसमें 100MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 2MP का रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale: Sony-JBL जैसे ब्रांड्स के हेडफोन पर भारी छूट, ईयरबड्स पर भी गजब ऑफर
रियलमी का यह 5G स्मार्टफोन 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट SBI कार्ड पर मिलता है। फोन को 800 रुपये की शुरुआती EMI पर घर ला सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का 90Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।
Realme Narzo N55 की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट कूपन के जरिए दिया जा रहा है। फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन को 533 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। इसके अलावा 1,099 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट SBI कार्ड पर दिया जा रहा है। इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Helio G88 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है।