comscore

Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में iPhone खरीदने का आखिरी मौका, जल्दी उठाएं धांसू ऑफर का फायदा

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन इंडिया की फेस्टिव सेल का आज लास्ट डे है, जिसमें iPhone को खरीदने का आखिरी मौका मिल रहा है। नीचे iPhone Deals की डिटेल दी गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 29, 2024, 10:49 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल का आज यानी 29 अक्टूबर को आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 27 सितंबर से हुई थी। इसमें स्मार्ट टीवी, स्पीकर, ईयरबड्स, हेडफोन जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर व डील मिल रही हैं। इनमें iPhone भी शामिल हैं। हम आपको यहां चुनिंदा आईफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप केवल आज सस्ते में अपना बन सकते हैं। इसके बाद आईफोन्स अपनी पुरानी कीमत के साथ दोबारा लिस्ट हो जाएंगे। news और पढें: Valentine’s Day के मौके iPhone 16 अपने पार्टनर को करें गिफ्ट, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा ऑफर

iPhone 13

Amazon Great Indian Festival Sale में आईफोन 13 42,999 रुपये में अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन की कीमत में 28 प्रतिशत की कटौती की गई है। इस पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। हैंडसेट पर 2,085 रुपये की ईएमआई भी दी जा रही है। इसके साथ 40,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस डिवाइस में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 12MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें A15 Bionic चिप दी गई है। news और पढें: iPhone 16 Plus की कीमत में बड़ी गिरावट, यहां मिल रही ये सस्ती डील

news और पढें: iPhone 15 को मात्र 51,400 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा Offer

iPhone 15

आईफोन 15 में DYNAMIC ISLAND वाला डिस्प्ले है। इसका साइज 6.1 इंच है। इस फोन में 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। इस फोन में A16 BIONIC CHIP लगी है। इसकी शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है। इस पर 3000 रुपये का डिस्काउंट है। साथ ही, 3,243 रुपये की ईएमआई और 53,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

 

iPhone 16

आईफोन 16 लेटेस्ट डिवाइस है। यह भी आईफोन 15 की तरह डायनेमिक आइसलैंड फीचर के साथ आता है। इसमें भी 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें A18 चिप लगी है। इसको फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, फोन पर 3,874 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

 

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource