comscore

Amazon Great India Republic Days Sale हुई अनाउंस, इन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट

Amazon Great India Republic Days Sale की घोषणा हो गई है। साल की इस सबसे बड़ी सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिलेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 06, 2024, 02:52 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon Great India Republic Days Sale जल्द शुरू होने वाली है।
  • सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिलेगा।
  • चुनिंदा बैंक के कार्ड पर छूट होगी।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Great India Republic Days Sale आने वाली है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अपकमिंग सेल की घोषणा कर दी गई है। वेबसाइट पर साल की सबसे बड़ी सेल में से एक Amazon Great India Republic Days Sale के लिए पेज लाइव कर दिया गया है। इस सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिलेगा। बजट रेंज से लेकर प्रीमियम तक, कई स्मार्टफोन्स को छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ

Amazon Great India Republic Days Sale

Amazon Great India Republic Days Sale की डेट अभी नहीं आई है। माइक्रो वेबसाइट पर Coming Soon लिखकर आ रहा है। इसका मतलब है कि सेल जल्द शुरू होने वाली है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही सेल की डेट भी अनाउंट कर सकती है। news और पढें: Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, सस्ते में खरीदें 55 इंच तक के Smart TVs

ऑफर्स की बात करें तो पेज के अनुसार, सेल में SBI बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फोन्स पर ऑफर्स अभी लाइव नहीं किए गए हैं। हालांकि, यह बता दें कि बजट, मिड रेंड और प्रीमियम सेगमेंट में किन-किन फोन्स पर डिस्काउंट मिलेगा। news और पढें: Amazon Great Republic Day Sale: Sony-JBL जैसे ब्रांड्स के हेडफोन पर भारी छूट, ईयरबड्स पर भी गजब ऑफर

इन प्रीमियम फोन्स मिलेगी छूट

OnePlus 11R

अमेजन सेल में OnePlus 11R को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर वाले फोन पर तगड़ा डिस्काउंट होगी। सेल पेज के अनुसार इसकी कीमत 56,999 से कम होकर –,-99 रुपये होगी।

iPhone 13

सेल में iPhone 13 पर भी बंपर छूट मिलेगी। अभी फोन की सेल कीमत रिवील नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि Amazon Sale में फोन को 50 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

Motorola Razr 40

मोटोरोला के इस फोल्डेबल फोन पर भी बंपर छूट मिलेगी। अन्य फोन्स की तरह इसकी कीमत भी अभी रिवील नहीं की है। हालांकि, यह साफ कर दिया है कि फोन 56,999 रुपये से कम में मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इनके अलावा, वीवो, रियलमी, शाओमी, iQOO और ओप्पो समेत कई कंपनियों के फोन्स पर छूट मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सेल शुरू होने से पहले ही डिस्काउंट ऑफर र्वील कर देगी। ध्यान रखें कि अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगी।