Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 12, 2024, 10:45 AM (IST)
Amazon Great Freedom Festival 2024: अमेजन की फ्रीडम सेल का आज यानी 12 अगस्त 2024 को आखिरी दिन है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें प्रीमियम सेगमेंट के ईयरबड्स भी हैं, जिन्हें सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका है। आइए नीचे आर्टिकल में जानते हैं टॉप ईयरबड्स डील के बारे में… और पढें: Amazon Offers: 256GB स्टोरेज वाले फोन पर गजब डील, 800 से कम महीना देकर बनाएं अपना
Marshall Minor III को क्लासिक डिजाइन दिया गया है। इसमें मार्शल की सिग्नेचर साउंड मिलती है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। इसके अलावा, ईयरबड्स में 25 घंटे चलने वाली बैटरी और 12mm के ड्राइवर मिलते हैं। यही नहीं ईयरबड्स में म्यूजिक बदलने और वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए टच सपोर्ट दिया गया है। इस ईयरबड्स की कीमत 7,999 रुपये है। SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 388 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। और पढें: Amazon Offers: जेब नहीं दे रही पूरी पेमेंट करने की अनुमति, 900 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फोन
और पढें: केवल 949 रुपये महीने के खर्च पर मिल रहा iQOO का धाकड़ फोन, अभी खरीदने का सही समय
सैमसंग गैलेक्सी बड्स 3 लेटेस्ट ईयरबड्स हैं। इसको आइकॉनिक ब्लेड डिजाइन दिया गया है। इसमें हाई-फाई ऑडियो और EQ-ANC अल्गोरिद्म का सपोर्ट मिलता है। इसको स्वाइप अप और डाउन करके वॉल्यूम को कंट्रोल करने से लेकर सॉन्ग को प्ले एंव पॉज तक किया जा सकता है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 6:30 घंटे तक चलती है। यह अमेजन की सेल में 13,949 रुपये में मिल रहा है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, ईयरबड्स पर 676 रुपये की ईएमआई भी है।
बीट स्टूडियो बड्स की साउंड काफी बैलेंस्ड और पावरफुल है। इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है। इसके साथ 3 अलग-अलग साइज के ईयर टिप मिलते हैं, जिसे आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे Android और iPhone दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ईयरबड्स को Ipx4 की रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 14,900 रुपये है। SBI की ओर से ईयरबड्स पर 1500 रुपये का डिस्काउंट और 722 रुपये की ईएमआई मिल रही है।