comscore

Apple के लैपटॉप को सस्ते में लाएं घर, Amazon पर मिल रहा डिस्काउंट

Amazon Deals में Apple के लैपटॉप्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इन लैपटॉप पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। लैपटॉप्स को मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 03, 2024, 04:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Amazon Deals में Apple के लैपटॉप्स पर छूट है।
  • चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • लैपटॉप्स को कम मासिक किस्त पर भी खरीदने का मौका है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple के लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इन लैपटॉप्स को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, प्रीमियम प्राइज के कारण हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाते हैं। अभी लोगों के पास अच्छा मौका है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन चुनिंदा बैंक के कार्ड पर हजारों रुपये का छूट मिल रहा है। साथ ही, Apple Macbook को बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही, इन्हें मासिक किस्त (EMI) पर भी खरीदा जा सकता है। आइये, जानते हैं। news और पढें: 108MP कैमरा वाले Redmi फोन को खरीदने के लिए लगी लाइन, 809 रुपये EMI के साथ मिल रहा 2000 का डिस्काउंट

Apple के लैपटॉप्स पर मिल रहा डिस्काउंट

Apple MacBook Air Laptop

इस Apple MacBook Air में M1 चिपसेट मिल रहा है। इसमें 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप 18 घंटे तक चलने वाली बैटरी के साथ आता है। इस लैपटॉप में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें फेस टाइम आईडी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। लैपटॉप की कीमत 83,990 रुपये है। अमेजन से खरीदने पर HDFC बैंक के कार्ड पर 5000 का डिस्काउंट है। लैपटॉप को 4,072 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। news और पढें: OPPO फोन पर 3200 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, सस्ते में Dimensity 7300 चिप के साथ 50MP का कैमरा भी

Apple 2023 MacBook Pro

Apple 2023 MacBook Pro लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 600nits की ब्राइटनेस के साथ आता है। लैपटॉप में M3 चिप दिया गया है। इसमें 8‑core CPU के साथ 10‑core GPU मिलता है। लैपटॉप 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस लैपटॉप की कीमत 1,69,900 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 5000 रुपये का डिस्काउंट है। इसे 8,238 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।

Apple 2023 MacBook Air

एप्पल के इस लैपटॉप में 15.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप 8GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज के साथ आता है। वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप 1080p कैमरा के साथ आता है। लैपटॉप 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। लैपटॉप Mac OS पर रन करता है। इसकी कीमत 1,54,900 रुपये है। लैपटॉप को 7511 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड पर 5000 रुपये की छूट है। इन सभी लैपटॉप्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource