Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 23, 2024, 02:41 PM (IST)
Amazon Deals: अगर आप अपने घर में थिएटर वाला फील चाहते हैं तो अभी अच्छा मौका है। अमेजन पर 65 इंच स्मार्ट टीवी सस्ते में मिल रहे हैं। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, टीवी को मासिक किस्त पर भी खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, इन स्मार्ट टीवी पर एक्सचेंज ऑफर भी है। OnePlus से लेकर Samsung तक, कई कंपनियों के टीवी पर बंपर छूट मिल रही है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें
स्मार्ट टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 65 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह गूगल टीवी Dolby Vision, वॉइस असिस्टेंट और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Netflix, Prime Video, Zee5, Oxygen Play, Eros Now, JioCinema, SonyLiv, Youtube, Hungama, Hotstar जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 88,901 रुपये है। अमेजन SBI के कार्ड पर 2750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले प्रोसेसर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Qualcomm ने दिया बड़ा हिंट
सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी में 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 50Hz रिफ्रेश रेट वाला 4K Ultra HD डिस्प्ले मिलता है। टीवी में 3 HDMI और 1 USB पोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी Netflix, Prime Video, SonyLiv, Disney+Hotstar, Samsung TV Plus, YouTube जैसे ऐप्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 68,990 रुपये है। SBI के कार्ड पर 3750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इस स्मार्ट टीवी 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 4K Ultra HD Smart QLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3 HDMI पोर्ट के साथ 2 USB 2.0 पोर्ट मिलते हैं। यह टीवी Netflix, Prime Video, Zee5, Sony Liv, Jio Cinema, Disney Hotstar ऐप्स को सपोर्ट करता है। इस टीवी का साइज 7.4D x 145W x 83.4H है। स्मार्ट टीवी की कीमत 49,990 रुपये है। SBI कार्ड पर 2250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 2,424 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकेगा। बता दें कि अमेजन से इन सभी स्मार्ट टीवी को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।