Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 29, 2024, 06:44 PM (IST)
5G Mobile Phones Under 12000: 5G भारत में तेजी से अपनी पैर पसार चुका है। 5G कनेक्टिविटी पाने के लिए आपके पास 5G डिवाइस होना भी जरूरी है। अगर अभी तक आपके पास 4G स्मार्टफोन था, लेकिन अब आप 5जी स्पीड पाने के लिए नया 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए 10 हजार से 12 हजार तक का बजट भी काफी है। जी हां, स्मार्टफोन निर्माता कंपनिया अपने बजट रेंज में कई 5G स्मार्टफोन पेश कर चुकी हैं। यहां देखें 12 हजार से कम की कीमत में आने वाले कुछ बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स। और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer
iQOO Z9x 5G स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 12,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर 1750 रुपये का ऑफ मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो आइकू के इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
Redmi 12 5G के 4GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 11,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में FHD+ का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Realme NARZO 70x 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज को Amazon से 13,498 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी के इस फोन में FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।