comscore

108MP कैमरे वाला OnePlus Nord CE 3 Lite फोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

OnePlus Nord CE 3 Lite फोन सस्ता हो गया है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। यह फोन 108MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। कंपनी ने अब इस फोन की कीमत हमेशा के लिए कम कर दी है। नई कीमत कंपनी की साइट पर हुई लिस्ट।

Published By: Manisha | Published: Feb 19, 2024, 01:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • OnePlus Nord CE 3 Lite फोन हो गया सस्ता
  • 108MP कैमरा के साथ आता है वनप्लस का यह फोन
  • इस फोन को पिछले साल अप्रैल में किया गया था लॉन्च
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन की कीमत कम हो गई है। कंपनी ऑफिशियली इस बजट फोन की कीमत में कटौती कर दी है। नई कीमत जानने से पहले फोन के फीचर्स पर नजर डालें, तो यह फोन 6.73 इंच Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए वनप्लस के इस फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: OxygenOS 17 को लेकर लीक में हुआ बड़ा खुलासा, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite Price cut in India

कंपनी ने OnePlus Nord CE 3 Lite फोन को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। लॉन्च के वक्त फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये थी। वहीं, अब तकरीबन 1 साल बाद कंपनी ने इस फोन की कीमत में 2000 रुपये की कटौती कर दी है। अब इस फोन को आप 17,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इसका एक 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत पहले 21,999 रुपये थी। हालांकि, अब इस मॉडल को आप 19,999 रुपये में खरीद सकेंगे। news और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

OnePlus Nord CE 3 Lite Specifications

-6.73 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले news और पढें: 165Hz डिस्प्ले और 7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R पर हजारों रुपये का Discount, अभी इतने सस्ते में खरीदें

-Snapdragon 695 प्रोसेसर

-8GB RAM

-128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन

-Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम

-108MP का प्राइमरी कैमरा

-5000mAh बैटरी

-67W फास्ट चार्जिंग

डिस्प्ले और प्रोसेसर

फीचर्स की बात करें, तो OnePlus Nord CE 3 Lite फोन में 6.73 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। यह फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।