comscore

Year Ender 2025: Message Scheduling से लेकर Instagram Map तक, इस साल लॉन्च हुए धाकड़ फीचर्स

साल 2025 Instagram के लिए बेहद खास रहा। इस वर्ष प्लेटफॉर्म में एक से बढ़कर एक फीचर आए, जिनसे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हुआ और खूब पसंद भी आए।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 27, 2025, 02:22 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

Instagram के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। इस वर्ष ऐप सोशल मीडिया ऐप ने एक्टिव यूजर्स के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल। इस दौरान ऐप में कई फीचर्स भी आएं, जो यूजर्स के काम आए। इनसे यूजर्स का एक्सपीरियंस भी बेहतर हुआ। इनमें Customisable Algorithms से लेकर Map तक शामिल हैं। हम आपको इस खबर में इंस्टाग्राम के टॉप-5 फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2025 में लॉन्च हुए और यूजर्स की पहली पसंद बने। news और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज

Instagram Features Launched in 2025

Message Scheduling

मैसेज शेड्यूलिंग फीचर को इस साल रोलआउट किया गया है। इस फीचर के जरिए आप मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेंड बंटन को कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करना होगा। अब स्क्रीन पर टाइमर दिखाई देगा, जहां टाइम सेट करना होगा। इसके बाद मैसेज तय समय पर अपने सेंड हो जाएगा। news और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

Instagram Map

स्नैपचैट की तरह इंस्टाग्राम में भी इस साल मैप फीचर को जोड़ा गया। इस सुविधा की मदद से ऐप में अपनी लोकेशन शेयर की जा सकती है। साथ ही, दूसरों की लोकेशन को भी देखा जा सकता है। यह फंक्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खुद फीचर को ऑन करना पड़ता है।

Watch History

इंस्टाग्राम रील बहुत पॉपुलर हैं। रोजाना हजारों लोग अलग-अलग जेनर की रील देखते हैं। इनमें से कुछ ऐसी रील भी होती हैं, जो बहुत पसंद आती हैं, जिन्हें अब वॉच हिस्ट्री फीचर की मदद से दोबारा देखा जा सकता है। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर Your Activity सेक्शन में जाना होगा, जहां आपको यह फीचर मिलेगा। इसके जरिए आप देखी गई रील को दोबारा देख सकते हैं।

Your Algorithm

इस फीचर को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस टूल से कंटेंट पर पूरा कंट्रोल मिलता है। इसमें टॉप इंटरेस्ट टैब के साथ Tune your preferences ऑप्शन मिलता है। इसके माध्यम से अपनी पसंद के कंटेंट को सर्च किया जा सकता है। इसके अलावा, Share your algorithm के जरिए अपनी स्टोर दोस्तों के साथ शेयर की जा सकती है।

Reposts Tab

रीपोस्ट टैब को इस वर्ष अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस टूल से आप पोस्ट को दोबारा पोस्ट कर पाएंगे। ये पोस्ट आपके फॉलोवर्स को भी दिखाई देंगे। इन सभी पोस्ट को प्रोफाइल में जाकर रीपोस्ट टैब में दोबारा देखा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource