comscore

X (Twitter) में जुड़ा नया फीचर, इन यूजर्स का अकाउंट होगा और भी सिक्योर

X (Twitter) में नया सिक्योरिटी फीचर आया है। इसका नाम 'PassKey' है। इसके आने से अब पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 24, 2024, 09:28 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • X (Twitter) में नया फीचर आया है।
  • इसका नाम 'PassKey' है।
  • इसकी मदद से आप बिना पासवर्ड के लॉग-इन कर पाएंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

X (Twitter) ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नया ‘PassKey’ फीचर रोलआउट किया है। इस सुविधा को सिक्योरिटी फीचर के तौर पर प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है। इसके इस्तेमाल से अकाउंट सुरक्षित रहेगा और लॉग-इन करने के लिए पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से पहले इस फीचर को व्हाट्सएप, टिकटॉक और पेपाल अपने यूजर्स के लिए रिलीज किया था। news और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू

क्या है पासकी फीचर ?

पासकी अकाउंट में लॉग-इन करने के नया और आसान तरीका है। इसे पासवर्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना गया है। पासकी अलग-अलग डिवाइस में लॉग-इन करने के लिए फेस आईडी, टच आई या फिर पिन का इस्तेमाल करती है, जिससे पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। news और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा

वहीं, वेब में लॉग-इन करने के लिए पासकी तकनीक दो अलग-अलग की क्रिएट करती है। पहली एक्स अकाउंट में और दूसरी आपके डिवाइस में स्टोर में होगी। इन दोनों के वेरिफाई होने के बाद अकाउंट में लॉग-इन किया जा सकता है। news और पढें: इंटरनेट पड़ा ठप, X और ChatGPT जैसी कई साइट्स हुई डाउन, यूजर्स हुए परेशान

किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर

कंपनी के अनुसार, पासकी फीचर को फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस फीचर को जल्द ही दुनियाभर के एंड्रॉइड और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हाल ही में रोलआउट किया यह सुविधा

आपको याद दिला दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए ऑडियो-वीडियो कॉल फीचर को ऐड किया था। इसकी मदद से प्लेटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो कॉल की जा सकती है। यह सुविधा पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, नॉन-पेड यूजर्स को कॉल पिक करने की सुविधा मिलती है।