comscore

WhatsApp में ग्रुप मेंबर भी शेयर कर पाएंगे इनवाइट लिंक, आ रहा नया फीचर

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो ग्रुप मेंबर्स को ग्रुप इनवाइट लिंक को एक्सेस करने की सुविधा देगा। यह फीचर भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 25, 2025, 11:22 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ऐप को और भी मजेदार बनाने के लिए कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर ग्रुप मेंबर्स को ग्रुप इंवाइट लिंक को एक्सेस करने सुविधा देगा। ग्रुप परमिशन सेक्शन में एक नया ऑप्शन मिलेगा, जिसकी मदद से ग्रुप मेंबर्स को इंवाइट ग्रुप लिंक को एक्सेस करने की सुविधा को इनेबल किया जा सकेगा। आइये, फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

WhatsApp Group Invite via link Feature

WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.9.2 update से पता चला है कि कंपनी ग्रुप मंबर्स को ग्रुप इंवाइट लिंक को एक्सेस करने की सुविधा देगा। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट में यह सुविधा साफ-साफ दिखाई दे रही है। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन को यह तय कर पाएंगे कि उनके ग्रुप के मेबर्स की ग्पुप इंवाइट लिंक तक पहुंच होगी या नहीं। ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। news और पढें: WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी ग्रुप इंवाइट लिंक प्राइवेट हैं और केवल ग्रुप एडमिन ही उन्हें एक्सेस कर सकते हैं। यदि कोई नॉन-एडमिन यूजर किसी को ग्रुप में करना चाहता है तो उसे एडमिन से लिंक मांगना होगा। हालांकि, इस फीचर के बाद इसकी जरूरत नहीं होगा। अगर एडमिन चाहे तो ग्रुप के मेंबर्स भी बिना एडमिन के ग्रुप इंनवाइट के जरिए किसी को भी ग्रुप में जोड़ पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस फीचर को इनेबल करने के लिए Group Permissions सेक्शन में Invite Via link का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके एडमिन फीचर को इनेबल करके मेंबर्स को इंवाइट लिंक का एक्सेस दे पाएंगे। पहले इस फीचर को टेस्टिंग के लिए बीट यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद सुविधा स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए रोल आउट होगी।