comscore

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में मिलेगा iOS जैसे यूजर इंटरफेस, एक से दूसरे सेक्शन पर जाना होगा आसान

WhatsApp Android यूजर्स को iOS जैसे फील देने के लिए यूजर इंटरफेस में बदलाव करने पर काम कर रहा है। भविष्य के अपडेट में iOS की तरह एंड्रॉयड ऐप में भी नीचे की तरह नेविगेशन बार मिलेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 05, 2023, 10:49 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp के एड्रॉयड ऐप में भी नीचे की तरह नेविगेशन बार मिलेगा।
  • अभी यह सुविधा डेवलपमेंट के अधीन है।
  • इससे यूजर्स स्टेटस और कम्युनिटी आदि सेक्शन तक आसानी से पहुंच पाएंगे।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया या यूं कहें कि थोड़ा बदला हुया यूजर इंटरफेस लाने पर काम कर रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ नीचे की तरफ नेविगेशन बार में बदला हुआ यूजर इंटरफेस (UI) देखने को मिलेगा। इससे एक सेक्शन से दूसरे में स्विच करना बहुत आसान हो जाएगा। अभी यह डेवलपमेंट के अधीन है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp पर आ रहा Schedule Messages फीचर, तय समय पर खुद पहुंचेगा जरूरी मैसेज!

WhatsApp का बदला हुआ यूजर इंटरफेस

Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने हालिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Android 2.23.8.4 update के लिए आए लेटेस्ट WhatsApp beta से पता चला है कि व्हाट्सऐप, ऐप के लिए एक ट्वीक्ड इंटरफेस पर काम कर रहा है, जिसमें एक नीचे का नेविगेशन बार शामिल है। news और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज

यूजर्स कर रहे थे इसकी मांग

रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप यूजर्स कुछ समय से इंटरफेस को फिर से डिजाइन करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वर्तमान इंटरफेस पुराना है और यूजर्स के अनुकूल नहीं है, जैसा कि एंड्रॉइड के हालिया अपडेट के बाद हो सकता है। news और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर

यूजर्स ने ऐप को नेविगेट करने के लिए एक अधिक एडवांस और अच्छा तरीका भी मांगा है, जिससे iOS ऐप के समान चैट, कॉल, कम्युनिटी और स्टेटस जैसी जरूरी सुविधाओं तक पहुंचना आसान और तेज हो गया। इसी के चलते अब कंपनी ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

इंटरफेस में होगा यह बदलाव

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। WhatsApp वास्तव में एक बॉटम नेविगेशन बार को लागू करके ऐप के लिए एक ट्वीक्ड इंटरफेस डेवलप कर रहा है। नीचे वाले नेविगेशन बार की मदद से यूजर्स के लिए ऐप के विभिन्न सेक्शन के बीच नेविगेट करना आसान होगा, क्योंकि वे स्क्रीन के नीचे ही आसानी से उन तक पहुंच पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

WhatsApp

Image Credit- (WABetainfo)

ट्वीक्ड यूजर इंटरफेस अभी डेवलपमेंट के अधीन है और इसे ऐप के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा।