Published By: Mona Dixit | Published: Feb 02, 2023, 11:49 AM (IST)
WhatsApp अपनी कॉलिंग सुविधा को बेहतर करने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में यूजर्स को कॉलिंग शॉर्टकट क्रिएट करने की सुविधा मिलेगी। इससे वे WhatsApp के जरिये आसानी से कॉल कर पाएंगे। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp नए फीचर्स और सुविधाओं के जरिए लगातार यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
रिपोर्ट में बताया गया है कि Google Play Store से Android 2.23.3.15 update के लिए लेटेस्ट WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद देखा गया है कि कंपनी एक नया ऑप्शन डेवलप कर रही है। यह यूजर्स को भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट में कॉलिंग शॉर्टकट क्रिएट करने की सुविधा देगा। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है।
स्क्रीनशॉट में कॉलिंग शॉर्टकट क्रिएट करने वाला ऑप्शन दिखाई दे रहा है। कॉन्टैक्ट लिस्ट में दिए गए कॉन्टैक्ट सेल पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर कॉलिंग शॉर्टकट क्रिएट करने का ऑप्शन आ जाएगा। शॉर्टकट क्रिएट करने के बाद यह अपने आप डिवाइस की होम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
WhatsApp की यह सुविधा कुछ समय बचाने में मदद करेगी और कॉलिंग प्रोसेस को निश्चित रूप से तेज कर देगी। यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो किसी एक व्यक्ति को बार-बार व्हाट्सऐप कॉल करते हैं। हर बार ऐप ओपन करके कॉल करना थोड़ा लंबा प्रोसेस है। हालांकि, जल्द यह प्रोसेस आसान होने वाली है।
जानकारी के लिए बता दें कि कॉलिंग शॉर्टकट बनाने की सुविधा अभी डेवलपमेंट फेज में है। इस कारण फिलहाल, यह जानकारी नहीं है कि कंपनी इसे कब लॉन्च करेगी। हालांकि, उम्मीद है कि इसे ऐप के भविष्य के अपडेट में जल्द जारी किया जा सकता है।