Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 15, 2025, 08:58 PM (IST)
WhatsApp अपने ग्राहकों के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। कुछ समय पहले ही इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक लगाने की सुविधा को पेश किया था। वहीं, अब जल्द ही एक और नया फीचर व्हाट्सऐप स्टेटस के लिए लाया जाने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो व्हाट्सऐप पर जल्द ही यूजर्स 90 सेकेंड्स लंबी वीडियो को स्टेटस के तौर पर पोस्ट कर सकेंगे। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज
Wabetainfo की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में WhatsApp beta for Android 2.25.12.9 वर्जन के हवाले से नए फीचर की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो जल्द ही व्हाट्सऐप पर यूजर्स का स्टेटस एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने वाला है। अभी-तक आप व्हाट्सऐप स्टेटस पर 1 मिनट लंबी यानी 60 सेकेंड्स लंबी वीडियो ही पोस्ट कर सकते हैं। हालांकि, आने वाले समय में यह समयसीमा बढ़ने वाली है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही व्हाट्सऐप स्टेटस पर यूजर्स 90 सेकेंड्स लंबी वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!
📝 WhatsApp beta for Android 2.25.12.9: what’s new?
और पढें: WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल
WhatsApp is rolling out a feature to share video status updates up to 90 seconds long, and it’s available to some beta testers!
Some users can get this feature by installing certain previous updates.https://t.co/qff05DwuZJ pic.twitter.com/mWl8vRsESO— WABetaInfo (@WABetaInfo) April 14, 2025
लीक रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही वीडियो स्टेटस की ड्यूरेशन बढ़ने वाली है। अब यूजर्स स्टेटस में 1.30 मिनट लंबी वीडियो को पोस्ट कर सकेंगे। वर्तमान समय में व्हाट्सऐप स्टेटस में सिर्फ 1 मिनट लंबी वीडियो ही पोस्ट की जा सकती है। यह ड्यूरेशन 60 सेकेंड्स से बढ़कर 90 सेकेंड्स होने वाली है।
इससे पहले यूजर्स व्हाट्सऐप स्टेटस में सिर्फ 30 सेकेंड लंबी ही वीडियो को पोस्ट किया सकता था। हालांकि, पिछले साल इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस फीचर को इम्प्रूव करते हुए समयसीमा को बढ़ा दिया था। उस समय ड्यूरेशन को 30 सेकेंड्स से बढ़ाकर 90 सेकेंड्स कर दिया गया।
फिलहाल, यह फीचर बीटा टेस्टिंग मोड में है। ऐस में सभी यूजर्स तक इसे रोलआउट होने में समय लग सकता है। इसके अलावा, कंपनी इसे फेज मैनर में भी रोलआउट कर सकती है। ऐसे में यह फीचर धीरे-धीरे अन्य यूजर्स तक पहुंच सकता है।