comscore

WhatsApp का नया फीचर, अब वीडियो कॉल पर बात करेगा आपका अवतार

WhatsApp वीडियो कॉल के लिए एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। यूजर्स इसकी मदद से अब वीडियो कॉल पर अवतार का यूज कर पाएंगे। इसे अभी कुछ ही लोगों के लिए लाया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 15, 2023, 11:33 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp वीडियो कॉलिंग पर अब यूजर्स अपने अवतार का यूज कर पाएंगे।
  • कंपनी ने कुछ बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया है।
  • यह ऐप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने वाले बीटा यूजर्स को मिल रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर ला रहा है। हाल में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने Channels फीचर को ग्लोबल रोल आउट किया है। अब कंपनी एक नया फीचर वीडियो अवतार कॉलिंग लेकर आया है। Meta के स्वामित्व वाले ऐप ने इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी इसे लिमिटेड यूजर्स के लिए लाया गया है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसकी मदद से अब यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान अवतार का यूज कर पाएंगे। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीच पढ़ते हैं। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Video Avatar Calling Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने लेटेस्ट रिपोर्ट में इस नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.23.19.14 update इंस्टॉल करने के बाद कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए नया फीचर रोल आउट हुआ है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

रिपोर्ट में एक स्क्रीन भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि आप कैसे इस फीचर का यूज कर पाएंगे। वीडियो अवतार कॉलिंग फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपने वीडियो को डायनामिक वीडियो अवतार से बदलने की सुविधा दे रहा है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि यह फीचर आपके अकाउंट के लिए आया है या नहीं तो वीडियो कॉल करके देखें या फिर कॉलिंग स्क्रीन में अवतार बटन मिल रहा है या नहीं, इस पर ध्यान दें।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब आप अवतार पर स्विच करेंगे तो यह आपके फेसिल एक्सप्रेशन की नकल करेगा। इसका मतलब है कि आप कॉल के दौरान जैसे एक्सप्रेशन दे रहे होंगे, वैसे ही अवतार देगा।

Image Credit – (WABetainfo)

अवतार का यूज करने पर भी वीडियो कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। आप किसी भी समय वीडियो पर स्विच कर पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें अभी WhatsApp का यह फीचर केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। आगे आने वाले समय में यह सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।