comscore

WhatsApp पर बिना फोन नंबर के कर सकेंगे चैट, PIN कोड की पड़ेगी जरूरत

WhatsApp पर जल्द ही आप बिना फोन नंबर के भी चैट कर सकेंगे। हालांकि, चैट के लिए आपको PIN कोड की जरूरत पड़ेगी। आ रहे दो सिक्योरिटी फीचर। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 21, 2024, 05:41 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp Username and PIN Feature: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए कुछ नए सिक्योरिटी फीचर लाने पर काम कर रहा है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नया Username और PIN फीचर लेकर आने वाला है। यूजरनेम फीचर की बात करें, तो इस फीचर के जरिए आप बिना अपना नंबर दिए किसी दूसरे शख्स से व्हाट्सऐप चैट कर सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सऐप पर एक नया PIN सिक्योरिटी फीचर भी आ रहा है। आइए जानते हैं ये फीचर किस तरह आएंगे यूजर्स के काम। news और पढें: WhatsApp ने यूजर्स के लिए पेश किया कमाल का फीचर, अब नए ग्रुप मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज

WhatsApp Username

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो WhatsApp beta for Android 2.24.18.2 अपडेट के जरिए WhatsApp के दो नए सिक्योरिटी फीचर Username और PIN की जानकारी सामने आई है। यूजरनेस फीचर की बात करें, तो यह फीचर Instagram के यूजरनेम फीचर की तरह ही काम करेगा। इस फीचर के तहत व्हाट्सऐप यूजर व्हाट्सऐप अपना एक यूजरनेम क्रिएट कर सकते हैं। जिस भी शख्स के साथ आप अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना चाहते, उस शख्स को आप अपना यूजरनेम देकर व्हाट्सऐप चैट कर सकेंगे। news और पढें: iOS 26.4 Beta अपडेट में आया कमाल का फीचर, CarPlay में जोड़ा AirPlay Video का सपोर्ट

WhatsApp PIN

PIN कोड फीचर की बात करें, तो यह आपकी व्हाट्सऐप चैट में हाई लेवल की सिक्योरिटी प्रोवाइड करेगा। इसके लिए आपको 4 डिजिट का एक पिन क्रिएट करना होगा और उसके बाद उस पिन को अपने कॉन्टेक्ट के साथ शेयर करना होगा। ऐसे में जब भी कोई शख्स यूजरनेम के जरिए पहली बार आपको व्हाट्सऐप मैसेज भेजना चाहेगा, उसे पहले वो पिन डालकर व्हाट्सऐप चैट को अनलॉक करना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

उसके बाद ही वो आपको व्हाट्सऐप पर मैसेज कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पिन कोड फीचर केवल यूजरनेम वाली चैट पर ही उपलब्ध होगा। आपको बता दें, जिन लोगों के पास आपका व्हाट्सऐप नंबर है उन्हें आपसे चैट करने के लिए पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी।