comscore

WhatsApp Status के लिए आया नया फीचर, स्टेटस शेयर करते समय मिलेंग दो नए ऑप्शन

WhatsApp Status के लिए एक नया फीचर आया है। इसके साथ यूजर्स को स्टेटस शेयर करते समय दो नए ऑप्शन मिलेंगे। वे सिलेक्ट कर पाएंगे कि उन्हें अपना स्टेटस किसको दिखाना है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 23, 2024, 10:10 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp Status के लिए एक नया फीचर आया है। इसके साथ यूजर्स को स्टेटस शेयर करते समय दो नए ऑप्शन मिलेंगे। वे सिलेक्ट कर पाएंगे कि उन्हें अपना स्टेटस किसको दिखाना है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ऐप को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट पर ऑडियंस को कंट्रोल कर पाएंगे। मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने Status updates – audience control फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी यह सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी के लिए जारी किया जाएगा। आइये, जानें कैसे यूज कर पाएंगे व्हाट्सऐप का यह नया फीचर। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

WhatsApp स्टेटस अपडेट के लिए लाया नया फीचर

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Status updates – audience control के रोल आउट की जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें तो TestFlight ऐप पर मौजूद WhatsApp beta for iOS 24.10.10.75 update से पता चला है कि कंपनी चुनिंदा यूजर्स को नया फीचर रोल आउट कर रही है। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

फीचर के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फीचर को स्टेटस अपडेट पर ऑडियंस को कंट्रोल करने के लिए लाया गया है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। स्क्रीनशॉट में अपडेट के लिए दो ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। news और पढें: WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल

अब मिलेंगे दो नए ऑप्शन

जैसे कि WhatsApp की प्रोफाइल फोटो प्रोफाइल की विजिबिलटी के लिए ऑप्शन मिलते हैं। वैसे ही स्टेटस पर फोटो और वीडियो शेयर करते समय भी आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। इससे आप सिलेक्ट कर पाएंगे आपको वह फोटो किसको दिखानी है और किसको नहीं।

स्क्रीनशॉट में दो नए ऑप्शन All Contacts और Specific Contacts का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप उसे किसी से छिपाना चाहते हैं तो Specific Contacts पर क्लिक करके वह सिलेक्ट कर लें। उसके बाद शेयर कर दें।

अभी तक स्टेटस के लिए प्राइवेसी सुविधा मिलती है। हालांकि, एक बार सेटिंग करने के बाद वह आपके सभी स्टेटस के लिए लागू होगी। यह फीचर आप किसी एक फोटो या वीडियो के लिए कॉन्टैक्ट सिलेक्ट करने की सुविधा देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हालांकि, ध्यान रखें कि यह फीचर केवल अभी कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। फिलहाल, इसकी टेस्टिंग चल रही है। इसके बाद WhatsApp का यह फीचर स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा।