comscore

WhatsApp में जल्द होगा बदलाव, नए रंग रूप में दिखाई देंगे आइकन्स

WhatsApp में जल्द बड़ा बदलाव होने वाला है। कंपनी ऐप में ग्रुप चैट्स और कम्युनिटी के आइकन का रंग रूप बदलने वाली है, जिससे ग्रुप्स को पहचानना बहुत आसान हो जाएगा। फिलहाल, इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 14, 2024, 09:30 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए पिछले काफी समय से काम कर रहा है। हाल ही में मैसेजिंग ऐप ने थीम फीचर पर काम करना शुरू किया है। यह फीचर लाइट मोड के लिए एक स्लीक ब्लैक थीम पेश करेगा, जो हरे रंग की जगह लेगा। इससे ऐप का इंटरफेस बहुत आधुनिक दिखने लगेगा। अब खबर है कि कंपनी कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप चैट्स के लिए नए आइकन लाने की योजना बना रही है। इससे इंटरफेस एडवांस नजर आएगा। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

देखने को मिलेंगे नए आइकन

WhatsApp फीचर्स पर नजर रखने वाली वाली वेबसाइट wabetainfo ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि गूगल प्ले-स्टोर पर Android 2.24.24.12 अपडेट मौजूद है, जिससे कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप चैट्स के नए आइकन का पता चला है। इसका सपोर्ट आने वाले दिनों में स्टेबल यूजर्स को मिलने लगेगा। फिलहाल, इसकी टेस्टिंग की जा रही है। news और पढें: WhatsApp Channels में आ रहा नया टूल, बताएगा कितनी बार फॉरवर्ड हुए चैनल अपडेट्स

सामने आया स्क्रीनशॉट

वर्तमान में व्हाट्सएप ने कॉन्टैक्ट, ग्रुप चैट्स और कम्युनिटी के आइकन को नेचुरल ग्रे कलर दिया है, जिससे आइकन्स को यूनिफॉर्म और सिंपल लुक मिला है। हालांकि, स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि ग्रुप और कम्युनिटी को अलग-अलग वाइब्रेंट कलर दिए गए हैं। इससे यूजर्स के लिए ग्रुप और कॉन्टैक्ट्स को पहचानना बहुत आसान हो जाएगा। इसका डिजाइन एंड्रॉइड स्टॉक ऐप में मौजूद कलर आइकन से मिलता है, जहां हर एक कॉन्टैक्ट आइकन अलग रंग के साथ मौजूद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब मिलेंगे नए आइकन

जैसा कि हमने आपको खबर में ऊपर बताया कि नए कलर आइकन की टेस्टिंग चल रही है। यह बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत या फिर दिसंबर की शुरुआत में इस सुविधा को स्टेबल एंड्रॉइड (Android) और आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।