comscore

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, जल्द जोड़ पाएंगे Facebook Profile लिंक

WhatsApp में जल्द नया फीचर आने वाला है। इस अपकमिंग टूल की मदद से यूजर व्हाट्सएप में Facebook प्रोफाइल के लिंक को जोड पाएंगे। इससे यूजर्स व्हाट्सएप के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी अपने कॉन्टैक्ट से जुड़े रह सकेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 20, 2025, 10:20 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में ग्रुप चैट्स में सभी को मेंशन करने वाले ऑप्शन की टेस्टिंग शुरू की गई थी। अब ऐप में नई सुविधा जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे फेसबुक (Facebook) लिंक को एड किया जा सकेगा। इससे यूजर्स की रीच बढ़ जाएगी और कम्युनिकेशन बेहतर होगा। यह जानकारी व्हाट्सएप में आने वाले फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। news और पढें: Facebook ने लॉन्च किया कमाल का AI फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

WhatsApp Facebook Profile Links

wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WhatsApp का Android 2.25.26.12 बीटा अपडेट रिलीज हुआ है। इस अपडेट से ‘Facebook Profile Links’ फीचर का पता चला है। इसके जरिए फेसबुक के लिंक को व्हाट्सएप में जोड़ा जा सकेगा। फिलहाल, इस फंक्शन पर काम चल रहा है। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप की चैट इंफो स्क्रीन में फेसबुक लिंक को जोड़ने का विकल्प मिल रहा है। इससे यूजर्स को व्हाट्सएप प्रोफाइल के साथ फेसबुक का आइकन दिखाई देगा, जिस पर टैप करके ही वे फेसबुक प्रोफाइल पर पहुंच जाएंगे। माना जा रहा है कि इस फीचर से उन यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ व्हाट्सएप के साथ सोशल मीडिया पर भी जुड़ना चाहते हैं। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

कब तक रिलीज हो सकता है फीचर ?

व्हाट्सएप ने फिलहाल फेसबुक लिंक फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सुविधा को अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर की शुरुआत में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसका अपडेट सबसे पहले एंड्रॉइड (Android) यूजर्स को मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

WhatsApp Chat Theme की डिटेल

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने इस साल की शुरुआत में चैट थीम से जुड़ा फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर की मदद से आप अपनी चैट स्क्रीन को नया रंग रूप दे सकते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग डिजाइन व कलर वाली थीम का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ चैट विंडो में लगाने के लिए शानदार वॉलपेपर भी मिलते हैं। कंपनी का मानना है कि इन सुविधाओं से चैट विंडो को आकर्षक बनाया जा सकता है।