Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 13, 2023, 08:45 PM (IST)
आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने या फिर ऑडियो व वीडियो कॉल करने के लिए नहीं बल्कि पेमेंट करने के लिए भी किया जाता है। अगर आप भी व्हाट्सऐप के जरिए पेमेंट करते हैं और अपनी पेमेंट हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैसे करें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में व्हाट्सऐप पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने का तरीका बताने जा रहे हैं। आइए नीचे जानते हैं… और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
पेमेंट हिस्ट्री चेक करने का आसान तरीका बताने से पहले हम आपको बता दें कि कंपनी ने साल 2021 में अपने प्लेटफॉर्म पर WhatsApp Payments फीचर को जोड़ा था। यह सुविधा आपके फोन नंबर के जरिए बैंक अकाउंट को प्लेटफॉर्म से जोड़ती है, जिससे आप किसी भी नंबर पर बिना रुकावट के पेमेंट कर सकते हैं। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप इस समय अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर ऐड करने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Approve new participants है। इस फीचर के आने से लोगों को ग्रुप में जुड़ने के लिए एडमिन से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही वह ग्रुप में जुड़ पाएंगे। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
बता दें कि यह फीचर फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस सुविधा को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।