Published By: Mona Dixit | Published: Jun 22, 2023, 09:53 AM (IST)
WhatsApp एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है, जो यूजर्स को टैब्स के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देगा। हालांकि, फिलहाल इस फीचर को केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आगे आने वाले समय में यह सुविधा Meta के स्वामित्व वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के सभी यूजर्स के लिए लाई जाएगी। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Tab Swiping फीचर की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store से WhatsApp beta for Android 2.23.13.9 update इंस्टॉल करने वाले कुछ लकी बीटा यूजर्स को टैब्स के बीच स्वाइप करने की सुविधा मिल रही है। और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज
इसका मतलब है कि अब व्हाट्सऐप यूजर्स केवल राइट और लेफ्ट स्वाइप करके ही चैट्स और कॉल्स टैब के बीच स्विच कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!
रिपोर्ट में एक वीडियो भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ दिख रहा है कि कंपनी का यह फीचर कैसे काम करेगा। वीडियो के अनुसार, अब व्हाट्सऐप स्क्रीन पर राइट और लेफ्ट स्वाइप करने से ही यूजर्स चैट्स और कॉल्स टैब पर जा सकते हैं।
इस फीचर को यूजर के फीडबैक के रिस्पांस के तौर पर लया गया है। इससे पहले कंपनी को ऐप में बॉटम नेविगेशन बार लाने के लिए बहुत सारी रिक्वेस्ट की गई हैं। जब यूजर्स को पता चला कि टैब के बीच स्वाइप करना अब संभव नहीं है ,तो उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें यह फीचर Material Design 3 के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं था। इस कारण इसे हटा दिया गया था। हालांकि, अब व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सुविधा को देखते हुए इसे फिर से रोल आउट कर रहा है।
व्हाट्सऐप ने मटेरियल डिजाइन 3 को सपोर्ट करने के लिए इंटरफेस में कई सुधार किए हैं। एंड्रॉइड 2.23.13.4 अपडेट के लिए व्हाट्सऐप बीटा इंस्टॉल करने के बाद कंपनी ने नए डिजाइन किए गए स्विच और फ्लोटिंग एक्शन बटन रिलीज किए।
इसके अलावा, इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद कुछ यूजर्स राउंड मेनू भी देखने को मिल रहा है। यह सुविधा आपके WhatsApp अकाउंट के लिए है या नहीं, यह जानने के लिए अकाउंट में जाकर कोई भी मेन्यू ओपन कर लें।
ध्यान रखें कि इसे अभी बीटा यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ यह फीचर सभी के लिए रिलीज किया जाएगा।